रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है। इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...
दुबई सरकार दुनिया में पहली ऐसी सरकार बन गई है जो शत प्रतिशत पेपरलेस है। संयुक्त अरब अमीरात के युवराज शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने घोषणा की कि दुबई सरकार शत प्रतिशत पेपरलेस वाली दुनिया की पहली सरकार बन गई है, जिससे 1.3 अरब दिरहम (35 करोड़ डॉलर) और एक करोड़ 40 लाख श्रम घंटों की बचत हुई है। दुबई सरकार में सभी आंतरिक, बाहरी लेनदेन और प्रक्रियाएं अब शत प्रतिशत डिजिटल हैं तथा एक व्यापक डिजिटल सरकारी सर्विस प्लेटफॉर्म इसका प्रबंधन करता है। इस लक्ष्य की उपलब्धि जीवन के सभी पहुलओं को डिजिटलाइज करने की दुबई की यात्रा के नए पड़ाव की शुरुआत है। दुबई की पेपरलेस रणनीति को 5 लगातार चरणों में क्रियान्वित किया गया और हर चरण में दुबई सरकार के विभिन्न ग्रुप शामिल थे। पांचवे चरण के अंत में रणनीति को अमीरात में सभी 45 सरकारी विभागों में लागू कर दिया गया और ये विभाग 1,800 डिजिटल सेवाएं प्रदान करते हैं और 10,500 से ज्यादा प्रमुख लेन-देन करते हैं। शेख हमदान ने एक बयान में कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करना जीवन के सभी पहलुओं को डिजिटल बनाने की दुबई की यात्रा में एक नए चरण की शुरुआत का प्रतीक है, इस...