Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

आज फिर काबुल Airport के एंट्री गेट पर फायरिंग हुई

Today again there was firing at the entry gate of Kabul Airport.
काबुल एयरपोर्ट के एंट्री गेट पास फायरिंग हुई है और एयरपोर्ट पर चरों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है | काबुल एयरपोर्ट पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं | काबुल एयरपोर्ट के बाहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी तालिबान ने अपने पास ले रखी है और अंदर की सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिकी सैनिकों की हैं |

अमेरिका ने अफगानिस्तान में ISIS ग्रुप के ठिकानों पर काबुल एयरपोर्ट धमाके के ठीक 48 घंटे के अंदर ड्रोन से हमला किया था । ये हमला अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में किया गया था, यह पाकिस्तानी सीमा से लगा हुआ है और ISIS का गढ़ माना जाता है। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता कैप्टन बिल अरबन ने कहा था कि नंगरहार हमले में काबुल धमाकों का मास्टरमाइंड मारा गया है। वहीं अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा था कि वे काबुल एयरपोर्ट से तुरंत हट जाएं, क्योंकि वहां फिर से ISIS के हमले का खतरा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा टीम ने चेताया है कि काबुल में एक और आतंकी हमला हो सकता है। अमेरिकी प्रेसीडेंट को बताया गया है कि काबुल में एक और आतंकी हमला होने की आशंका है और इस वजह से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी और बढ़ाई जा रही है।

Comments