टिम कुक ने 24 अगस्त 2011 को एपल कंपनी में CEO की कमान संभाली थी। तब कंपनी का रेवेन्यू करीब 65 अरब डॉलर ( 4.7 लाख करोड़ रुपए ) था। पिछले 10 साल में टिम कुक ने एपल कंपनी को करीब 2 लाख करोड़ डॉलर ( 148 लाख करोड़ रुपए ) की कंपनी बना दिया है।
कमाई के मामले में कुक ने अमेजन के CEO रह चुके जेफ बेजोस और वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दिया है। टिम कुक की अपनी संपत्ति भी लगभग एक अरब डॉलर ( 7400 करोड़ रुपए ) के पार ही है।
कौन है टिम कुक :-
टिम कुक का जन्म 1 नवम्बर 1960 को अलबामा में डोनाल्ड कुक और गेराल्डिन कुक के घर हुआ था | 1978 में टिम कुक ने रोबेर्ट्सडेले हाई स्कूल से पढाई की उसके बाद 1982 में अलबामा इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की पढाई की फिर 1988 में ड्यूक ( Duke ) यूनिवर्सिटी से MBA किया है |
टिम कुक ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में IBM कंपनी से की इस कंपनी में इन्होने 12 साल तक काम किया है | 1994 में इंटेलीजेंट इलेक्ट्रॉनिक्स में CEO बने फिर 1997 में कॉम्पैक कंप्यूटर में वॉइस प्रेसिडेंट बने | 1998 में टिम कुक ने एपल ज्वाइन किया और 2009 में एपल कंपनी में एग्जीक्यूटिव वॉइस प्रेसिडेंट बने इसके बाद 2011 में स्टीव जॉब्स के CEO पद छोड़ने के बाद टिम कुक एपल के CEO बने और अभी तक इस पद पर बने हुए हैं |
2014 में इन्हें फाइनेंशियल टाइम्स पर्सनल ऑफ़ द ईयर अवार्ड मिला और 2015 में रिपल ऑफ़ चेंज अवार्ड और अलबामा एकेडमी ऑफ़ ऑनर से नवाजा जा चूका है | 2015 में ही टिम कुक कह चुके हैं कि अपनी मृत्यु से पहले वे अपनी सारी संपत्ति को दान कर देंगे और 2021 में टिम कुक ने 75 करोड़ रूपये दान किया है |

Comments
Post a Comment