Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

Headingley में भारत की शर्मनाक हार

India's humiliating defeat at Headingley
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से जीत लिया है। हेडिंग्ले (लीड्स) में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया चौथे दिन दूसरी पारी में 278 रन पर सिमट गई और इसके साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को दोनों टीमों ने 1-1 से बराबर कर लिया है | 

टीम इंडिया ने चौथे दिन 2 विकेट पर 215 रन से आगे खेलना शुरू किया और 278 रन तक आते-आते ऑलआउट हो गई। 63 रन बनाने में टीम ने आज चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज का विकेट गंवा दिया।

पुजारा से उम्मीद लगायी जा रही थी की वे आज अपना शतक जड़ेंगे परन्तु पुजारा के रूप में टीम इंडिया को आज पहला झटका लगा क्योंकि वे 91 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा को ओली रॉबिन्सन ने LBW किया। पुजारा और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की पार्टनरशिप हुई। कोहली ने भी 26वीं फिफ्टी लगाई।

Comments