Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

Jammu-Kashmir में बेखौफ आतंकियों ने स्कूल में घुस कर दो टीचर्स को मार डाला

Fearless terrorists entered the school and killed two teachers in Jammu-Kashmir.
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह आतंकियों ने ईदगाह इलाके में  एक स्कूल में घुसकर फायरिंग की और इस हमले में स्कूल के प्रिंसिपल और एक टीचर मौत हो गई है। पिछले 5 दिनों में घात लगाकर हत्या करने की यह 7वीं घटना है, जिसमें से 6 सिर्फ श्रीनगर के ही हैं।

इससे पहले 5 अक्टूबर की शाम को आतंकियों ने एक के बाद एक तीन हमले किए थे, जिसमें प्रतिष्ठित केमिस्ट की दुकान चलाने वाले माखनलाल बिंद्रू समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और अब एक बार फिर से हमला होना बताता है कि आतंकी कितने बेखौफ हैं।

आतंकी हमले का शिकार हुए संगम सफाकदल इलाके में स्थित बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों की पहचान सिखविंदर कौर और दीपक के तौर पर हुई है।  प्रिंसिपल के ऑफिस में टीचर्स की मीटिंग चल रही थी और उसी दौरान आतंकी कमरे में घुस आए। 

आतंकियों ने मुस्लिम अध्यापकों को अलग कर दिया और दो हिंदू टीचर्स को गोली मार दी जिसमे से एक प्रिंसिपल थे, दोनों को गोली मारने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। 

इस हमले ने घाटी में गैर-मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और ये हमले सुरक्षा बलों के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं। यही नहीं कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के लिए की जा रही कोशिशों को भी ऐसी घटनाओं से झटका लगता है।

Comments