Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' दिल्ली में Tax Free

Ranveer Singh starrer '83' Tax Free in Delhi
क्रिकेट पर आधारित रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म '83' को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। 

यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिताब जीतने पर आधारित है, भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

रिलायंस एंटरटेनमेंट एंड फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमा घरों में रिलीज होगी। कबीर खान के अलावा रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 83 को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है, अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को सहयोग के लिए धन्यवाद। बता दें कि 25 जून 1983 की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है जब हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया था और आंखें नम थीं।

भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में वेस्‍टइंडीज को 43 रन से हराकर पहला वर्ल्‍ड कप अपने नाम किया था, लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच की कप्‍तानी कपिल देव के कंधों पर थी। डायरेक्टर कबीर खान ने इस रोमांचक जीत की कहानी को पर्दे पर उतारने का काम किया है और वह इस काम में कामयाब होते  दिख रहे हैं।

Comments