इससे पहलेED ने ऐश्वर्या के पति और फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ की थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में जल्द ही अमिताभ बच्चन से भी पूछताछ हो सकती है।
पनामा पेपर्स मामले में ED की पूछताछ से अमिताभ बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से दिल्ली में पूछताछ की जा सकती है।
पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने का दावा किया गया था, इनमें देश के कई नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन सहित कई चर्चित लोग शामिल हैं।
पनामा पेपर्स कांड तीन अप्रैल, 2016 को शुरू हुआ जब कंपनी की डिजिटल आर्काईव्स से करीब 1.15 करोड़ फाइलें लीक हो गयीं। इस पेपर्स लीक कांड ने दो देशों के शासनाध्यक्षों को पद से हटने पर मजूबर कर दिया जबकि अन्य कई बड़ी हस्तियों की साख खराब कर दी। लीक हुई फाइलें जर्मनी के अखबार' एसजेड को मिली थीं, जिसने बाद में उन्हें इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट को सौंप दिया था।
पाकिस्तान की अदलात ने घोषित किया था अयोग्य :- इस लीक कांड के कारण आइसलैंड के प्रधानमंत्री सिग्मुंदुर डेविड गुनलॉगसन को इस्तीफा देना पड़ा था जबकि पाकिस्तान की अदालत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शीर्ष राजनीतिक पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।
इस लीक कांड में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, फुटबॉल स्टर लिओनल मेस्सी, अर्जेनटिना के राष्ट्रपति मौरिसिओ मासरी आदि का नाम भी आया है।
इस मामले को लेकर 79 देशों में कम से कम150 जांचें चल रही हैं।
Comments
Post a Comment