Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

सनी लियोनी के नए 'मधुबन' गाने पर Controversy

Controversy arose over Sunny Leone's new 'Madhuban' song
बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी अपने नए ‘मधुबन’ गाने को लेकर विवादों में आ गई हैं, सनी के म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 

यूजर्स इस म्यूजिक वीडियो पर अपनी नाराजगी जताते हुए इस वीडियो को यूट्यूब से हटाने की मांग कर रहे हैं, वीडियो को लेकर यूजर्स ने ये आरोप लगा रहे हैं कि इस गाने के जरिए सनी लियोनी ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

सनी लियोनी ने शेयर किया गाना :- सनी लियोनी ने 22 दिसबंर को अपने इस म्यूजिक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसके रिलीज होने की जानकारी शेयरी हैंष सनी के पोस्ट करते ही उनका ये गाना वायरल हो गया है, लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, लोग उनके गाने के वीडियो अश्लील कह इस वीडियो का बायकॉट कर रहे है। 

यूजर्स का कहना है कि इस गाने में 'राधा' या 'राधिका' के नाम के साथ सनी जिस तरह से डांस कर रही हैं, वह काफी आपत्तिजनक है, इस गाने से  हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

मोहम्मद रफी के गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' का है रीमिक्स :- सनी लियोनी के ‘मधुबन ’ गाने को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, इस गाने को कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने आवाज दी है, यह पार्टी सॉन्ग हैं, जिसे सनी लियोन पर फिल्माया गया है। यह गाना 1960 की फिल्म कोहिनूर में मोहम्मद रफी के गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' पर आधारित है, और हमेशा की तरह, लोग इस गाने के रीमिक्स से खुश नहीं हैं, गाने में सनी बोल्ड लुक में डांस करती दिख रही हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। 

Comments