Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

Travel करते हुए नहीं छूटेगी ट्रेन, IRCTC ने बनाया ये खास नियम

Train will not leave while traveling, IRCTC made this special rule
रेल यात्रियों के लिए ये खबर काम की है, क्योंकि कई बार यात्री इमरजेंसी में अपने रेलवे स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से ट्रेन लेते हैं। आपको को शायद पता होगा कि अपने बोर्डिंग स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से ट्रेन लेते हैं तो आपको अपनी टिकट में भी यह बदलाव करना जरूरी होता है, ऐसा नहीं करने पर पेनल्टी लग सकती है।

IRCTC ने रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बोर्डिंग स्टेशन रिवाइज करने की सुविधा दी है, इस सुविधा का फायदा वे सभी यात्री उठा सकते हैं, जिन्होंने ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक कराई है। अगर आपने ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक कराई है तो आपको यह सर्विस नहीं मिलेगी।

कब बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन :- यात्रा से 24 घंटे पहले ट्रेन के बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं। अगर आपने एक बार अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल दिया, तो आप ओरिजनल बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन ले सकते हैं।

कब देनी पड़ सकती है पेनाल्टी :- अगर आप बोर्डिंग प्वाइंट बिना बदले किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं तो आपको पेनाल्टी देनी होगी और इसके अलावा दोनों स्टेशनों के बीच किराए का अंतर भी आपको देना होगा।

कैसे बदल सकते हैं बोर्डिंग प्वाइंट :-

1 IRCTC के नियमों के मुताबिक आप सिर्फ एक बार बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकते हैं।

2 इसके लिए पहले आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं।

3 लॉग-इन और पासवर्ड डालिए और फिर Booking Ticket History में जाएं फिर ट्रेन को सेलेक्ट करिए और change boarding point पर जाएं। फिर एक नया पेज खुलेगा, ड्रॉप डाउन में उस ट्रेन के लिए नया बोर्डिंग स्टेशन पर क्लिक करें।

Comments