Skip to main content

केंद्रीय मंत्री श्री Arjun Munda ने पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का झारखंड में किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व जनजातीय कार्य मंत्री श्री Arjun Munda ने खूंटी, झारखंड में पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि यह मेला देश के पूर्वी क्षेत्र के किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा, जिसकी सार्थकता खेतों में नजर आएगी। केंद्र सरकार की कोशिश है कि हर राज्य खेती में आत्मनिर्भर बने और हमारे किसानों की आय बढ़े। किसानों को गर्व से यह कहने का मौका मिले कि हम किसी के मोहताज नहीं हैं, बल्कि हम मजबूत हैं और हमारे माध्यम से हमारा देश भी सशक्त है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, रांची के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा, खूंटी में आयोजित इस मेले में पूर्वी राज्यों के हजारों किसान शामिल हुए हैं। यहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में किसानों को परंपरागत खेती के साथ तकनीक से कैसे जोड़ा जाए, उनकी आय बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाएं, कृषि संबंधी विभिन्न मुद्दों का समाधान कैसे हो, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस वृहद मेले का आयोजन किया गया है...

भारतीयों को लेने यूक्रेन जा रही Flight, बीच रास्ते से वापस लौटी

Flight going to Ukraine to pick up Indians, returned midway
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में 'सैन्य अभियान' की घोषणा करते हुए यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान किया है। 

पुतिन की घोषणा के तुरंत बाद यूक्रेन की राजधानी कीव और कई अन्य शहरों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है और यूक्रेन में मार्शल लॉ की घोषणा कर दी गई है।

इस बीच, यूक्रेन की राजधानी कीव में जारी रूसी हमलों के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1947 बीच राश्ते से ही वापस भारत लौट रही है। यूक्रेन में फंसे छात्रों और भारतीय नागरिकों को लेने के लिए यह फ्लाइट जा रही थी, यूक्रेन द्वारा अपने एयर स्पेस को बंद करने के बाद वापस लौट रही है। 

पुतिन बोले- यूक्रेन पर कब्जे की कोई योजना नहीं :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज सुबह टेलीविजन पर देश के नाम एक संदेश में कहा कि रूस की यूक्रेन पर कब्जे की कोई योजना नहीं है। विशेष सैन्य अभियान के ऐलान वाले अपने बयान में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के लोग ये चुनाव कर सकेंगे कि उनके देश को कौन चलाता है। अपने संबोधन के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों से आत्मसमर्पण करने के लिए भी  कहा है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "यूक्रेन में हमारी योजनाओं में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा करना शामिल नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।"

पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में तैनात सैनिकों से कहा कि वे अपने हथियार डालकर, वापस अपने घरों को चले जाएं। उन्होंने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो जो भी खून बहेगा, इसके लिए वह जिम्मेदार होगा। रूसी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय और सच्चाई रूस की ओर है।

अमेरिका सहित पश्चिमी देशों को दी चेतावनी :- पुतिन ने सीधे तौर पर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी रूस को लेकर कार्रवाई करता है तो मास्को इस पर प्रतिक्रिया देने में देर नहीं करेगा। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा है। पुतिन के यूक्रेन में 'मिलिट्री ऑपरेशन' की घोषणा के बाद कीव में एक धमाका सुना गया है।

हम यूक्रेन के अन्य हिस्सों में कुछ अपुष्ट विस्फोटों की रिपोर्ट सुन रहे हैं। राजधानी कीव में और साथ ही डोनेट्स्क क्षेत्र में क्रामाटोरस्क में जोरदार धमाका हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर उत्तर-पूर्व में यूक्रेन के खार्कि, दक्षिण में ओडेसा और पूर्वी डोनेट्स्क ओब्लास्ट क्षेत्र में विस्फोटों की खबरें भी आई हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी।

बाइडेन ने कहा कि मैं आज शाम व्हाइट हाउस से इस स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा। कल, मैं सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा... हम अपने NATO सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे।  

Comments

  1. We’ve loved the casino’s design – it’s nicely organized to ensure straightforward navigation; however, the developers could throw in a sm카지노 shade or two to make it look even fancier. The wagering requirement for this bonus is 40x, which is certainly somewhat steep but still price it, considering the large match rate of 350%. Brand Spotlight presents helpful, useful info from choose sponsors on these pages. Enter your full name, date of birth, cell quantity, e-mail, and ZIP code, create a password, and tick the box to confirm you might be} of legal gambling age.

    ReplyDelete

Post a Comment