Skip to main content

केंद्रीय मंत्री श्री Arjun Munda ने पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का झारखंड में किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व जनजातीय कार्य मंत्री श्री Arjun Munda ने खूंटी, झारखंड में पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि यह मेला देश के पूर्वी क्षेत्र के किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा, जिसकी सार्थकता खेतों में नजर आएगी। केंद्र सरकार की कोशिश है कि हर राज्य खेती में आत्मनिर्भर बने और हमारे किसानों की आय बढ़े। किसानों को गर्व से यह कहने का मौका मिले कि हम किसी के मोहताज नहीं हैं, बल्कि हम मजबूत हैं और हमारे माध्यम से हमारा देश भी सशक्त है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, रांची के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा, खूंटी में आयोजित इस मेले में पूर्वी राज्यों के हजारों किसान शामिल हुए हैं। यहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में किसानों को परंपरागत खेती के साथ तकनीक से कैसे जोड़ा जाए, उनकी आय बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाएं, कृषि संबंधी विभिन्न मुद्दों का समाधान कैसे हो, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस वृहद मेले का आयोजन किया गया है...

शिक्षा मंत्री Inder Singh Parmar की बहू ने लगायी फांसी

Education Minister Inder Singh Parmar's daughter-in-law hanged
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के घर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार ने फांसी लगाकर जान दे दी है। 

घटना शाजापुर जिले के कलापीपाल तहसील के पोंचानेर की है। यहां मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार शाम हुई घटना के बाद आज सुबह शुजालपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद सविता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

राजपत्रित अफसर को मिली जांच:- इस मामले में एडिशनल एसपी टी एस बघेल ने बताया की मामले की सूचना दर्ज कर शुरुआती जांच की जा रही है। सविता का विवाह इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार से करीब तीन साल पहले हुआ था। बघेल ने बताया कि नौ विवाहिता की असामयिक मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर (सूचना रिकॉर्ड में दर्ज कर) पोस्टमॉर्टम कराया गया है। राजपत्रित अधिकारी को इसकी जांच और विवेचना पर लगाया गया है, जो भी निष्कर्ष निकलता है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।' 

Comments