Skip to main content

केंद्रीय मंत्री श्री Arjun Munda ने पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का झारखंड में किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व जनजातीय कार्य मंत्री श्री Arjun Munda ने खूंटी, झारखंड में पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि यह मेला देश के पूर्वी क्षेत्र के किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा, जिसकी सार्थकता खेतों में नजर आएगी। केंद्र सरकार की कोशिश है कि हर राज्य खेती में आत्मनिर्भर बने और हमारे किसानों की आय बढ़े। किसानों को गर्व से यह कहने का मौका मिले कि हम किसी के मोहताज नहीं हैं, बल्कि हम मजबूत हैं और हमारे माध्यम से हमारा देश भी सशक्त है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, रांची के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा, खूंटी में आयोजित इस मेले में पूर्वी राज्यों के हजारों किसान शामिल हुए हैं। यहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में किसानों को परंपरागत खेती के साथ तकनीक से कैसे जोड़ा जाए, उनकी आय बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाएं, कृषि संबंधी विभिन्न मुद्दों का समाधान कैसे हो, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस वृहद मेले का आयोजन किया गया है...

हॉकी प्लेयर Rani Rampal के नाम पर रायबरेली का स्टेडियम

Raebareli stadium named after hockey player Rani Rampal, became the first Indian woman player
रायबरेली के हॉकी स्टेडियम को भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर रखा गया है, वह यह उपलब्धि पाने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं और अब MCF रायबरेली ने हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'Rani's Girls Hockey Turf' कर दिया है। 

रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस स्टेडियम से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं, तस्वीरों में रानी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ स्टेडियम का उद्घाटन कर रही हैं। 

रानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि MCF रायबरेली ने हॉकी में मेरे योगदान का सम्मान करने के लिए हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'रानी गर्ल्स हॉकी टर्फ' कर दिया है। खुशी और आभार व्यक्त करने के लिए शब्द बहुत कम हैं।'

आगे लिखा है- 'यह मेरे लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है क्योंकि मैं अपने नाम पर स्टेडियम बनाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हूं। मैं इसे भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं और मुझे उम्मीद है कि यह आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।' 

रानी एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 में बेल्जियम के खिलाफ खेलने के बाद इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान भारतीय टीम में वापसी की थी। हॉकी प्रो लीग 2021-22 में रानी ने 250वीं कैप हासिल की थी। 28 वर्षीय रानी टोक्यो ओलंपिक के बाद से चोट से जूझ रही थीं और बाद में उन्हें विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की टीम से बाहर कर दिया गया था। अब वह फिर से अंतरराष्ट्रीय हॉकी में वापसी कर रही हैं। रानी को 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

Comments