केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व जनजातीय कार्य मंत्री श्री Arjun Munda ने खूंटी, झारखंड में पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि यह मेला देश के पूर्वी क्षेत्र के किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा, जिसकी सार्थकता खेतों में नजर आएगी। केंद्र सरकार की कोशिश है कि हर राज्य खेती में आत्मनिर्भर बने और हमारे किसानों की आय बढ़े। किसानों को गर्व से यह कहने का मौका मिले कि हम किसी के मोहताज नहीं हैं, बल्कि हम मजबूत हैं और हमारे माध्यम से हमारा देश भी सशक्त है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, रांची के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा, खूंटी में आयोजित इस मेले में पूर्वी राज्यों के हजारों किसान शामिल हुए हैं। यहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में किसानों को परंपरागत खेती के साथ तकनीक से कैसे जोड़ा जाए, उनकी आय बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाएं, कृषि संबंधी विभिन्न मुद्दों का समाधान कैसे हो, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस वृहद मेले का आयोजन किया गया है...
यमन की राजधानी सना में रमजान महीने के आखिरी दिन ज़कात यानी आर्थिक मदद बांटने के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 322 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
इन घायलों में 13 की हालत गंभीर है, हूती सेना के तहत आने वाले गृह मंत्रालय ने बताया कि 'यह इवेंट वहां के व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन की मदद के बिना आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में गरीब लोग शामिल हुए थे।'
हूती सेना के लोगों ने भीड़ को काबू करने के लिए हवा में फायरिंग की, जिससे बिजली के तार में ब्लास्ट हो गया तथा इसी ब्लास्ट से घबराकर लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और एक दूसरे को कुचलते चले गए।
2 दिन बाद ही ईद आने वाली है, जिसे देखते हुए लोगों को यह आर्थिक मदद दी जा रही थी।
Comments
Post a Comment