ये कार कंपनी की मिड साइड SUV है और हाल ही में कंपनी ने इस कार को ग्लोबली अनवील किया था, इस कार में 1.5 लीटर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है और ये इंजन 121 पीएस की पावर और 145.1 nm का टॉर्क जनरेट करता है तथा इस कार में कंपनी ने 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए हैं |
टाटा अब Tiago और Tigor के बाद Punch को इलेक्ट्रिक व्हीकल वेरिएंट के साथ लॉन्च करने वाली है तथा कंपनी ने हाल ही में इसका सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया था, जिसमें ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है |
अब कंपनी इस कार का इलेक्ट्रिक व्हीकल लेकर आने वाली है और इस साल के आखिर में इस कार को लॉन्च किया जा सकता है तथा ये कार Sigma प्लेटफॉर्म पर आधारित होग |
टाटा की Nexon Facelift काफी चर्चा में है और ऐसा इसलिए क्योंकि ये कार कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है | हाल ही में इस कार को एक TV ऐड शूट के दौरान देखा गया था, लेकिन इस कार की लॉन्चिंग डेट सामने नहीं आई है |
सितंबर से अक्टूबर के बीच कंपनी इस नई को लॉन्च कर सकती है और इस कार में नया टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है और ये नए इंटीरियर के साथ लॉन्च हो सकती है |
फ्रेंच कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी Citroen बहुत जल्द भारत में अपनी दमदार SUV, Citroen C3 Aircross को लॉन्च करने वाली है | अगले महीने सितंबर से इस कार की बुकिंग शुरू हो जाएगी और अक्टूबर से इस कार की डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी |
ये कार 10 कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होगी और इसमें 4 मोनोटोन बॉडी कलर शामिल हैं तथा साथ ही 6 डुअल टोन ऑप्शन्स मिलेंगे, इसके अलावा इस कार में कंपनी 1.2 लीटर का जेन 3 प्योरटेक टर्बो पेट्रोल इंजन देगी | ये इंजन 110ps की मैक्सिमम पावर और 190nM का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करेगा तथा इस कार में ग्राहकों को 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा |
टोयोटा भी अपनी एक 7 सीटर कार को लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम है Toyota Rumion तथा अगले महीने कंपनी इस कार को लॉन्च कर सकती है | खबर है कि ये कार Maruti Ertiga की तरह ही होगी और कंपनी सिर्फ लोगो के अलावा और कुछ इंटीरियर में खास बदलाव नहीं करने वाली है |

Comments
Post a Comment