रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है। इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...
बॉलीवुड के वेटरन लिरिसिस्ट देव कोहली का आज सुबह निधन हो गया है, वे 82 साल के थे |
देव कोहली उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हाल ही में दो-तीन महीने तक अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भी भर्ती थे |
तमाम इलाज कराने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बाद में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और तकरीबन 10 दिन पहले उन्हें घर पर वापस भेज दिया था |
आज सुबह नींद में सोते हुए ही इस दिग्गज गीतकार की मौत हो गई और देव कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है |
देव कोहली ने 'लाल पत्थर', 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'बाजीगर', 'जुड़वा 2', 'मुसाफिर', 'इश्क', 'शूट आउट ऐट लोखंडवाला', 'टैक्सी नंबर 911' जैसी 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए सैंकड़ों सुपरहिट गाने लिखे थे | देव कोहली ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए कबूतर जा जा, आजा शाम होने आई, आते-जाते हंसते गाते, कहे तोसे सजना जैसे सुपरहिट गीत लिखे थे |
इनके अलावा गीत गाता हूं मैं (लाल पत्थर) माई ना माई मुंडेर पर तेरी बोल रहा है कागा (हम आपके हैं कौन), ये काली काली आंखें (बाजीगर), चलती है क्या नौ से बारह (जुड़वा 2), ओ साकी साकी (मुसाफिर) जैसे तमाम हिट गाने भी देव कोहली की कलम से लिखे गए थे |
देव कोहली ने अपने करियर में राम लक्ष्मण से लेकर अन्नू मलिक, आनंद मिलिंद, आनंद राज आनंद जैसे तमाम बड़े संगीतकारों के साथ काम किया था |
देव कोहली के अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई के लोखंडवाला के घर पर दोपहर 2 बजे से रखा जाएगा तो वहीं उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा |

Comments
Post a Comment