Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

अनुराग कश्यप संग अपने रिश्ते पर खुल के बात की Kalki Koechlin ने

Kalki Koechlin opens up about her relationship with Anurag Kashyap
कल्कि कोचलिन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का समय बिताया है, लेकिन कल्कि के लिए इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना इतना आसान नहीं था।
 
कल्कि ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए और साथ ही अभिनेत्री का कहना है कि वह अपने पूर्व पति अनुराग कश्यप के साथ शांति संबंध स्थापित कर चुकी हैं। 

एक इंटरव्यू में कल्कि केकलां ने अपने पूर्व पति अनुराग कश्यप के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की जिसमें कल्कि ने बताया कि वह काफी समय तक एक साथ और दूर-दूर रहे हैं, लेकिन अब हम शांति के स्थान पर पहुंच गए हैं। हम दोनों के बीच अभी सब कुछ ठीक चल रहा है और हम दोनों के परिवार वाले एक -दूसरे का काफी आदर कर रहे हैं।

पिछले दिनों कल्कि और अनुराग कश्यप को एक साथ आलिया कश्यप के सगाई के इवेंट में देखा गया था, इस इवेंट में कल्कि अपने पति गाय हर्शबर्ग और अपनी बेटी सप्पो के साथ मुंबई में अनुराग की बेटी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की सगाई पार्टी में शामिल हुई थीं।
 
कल्कि ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ‘कुछ वक्त तक दूर रहने के बाद अब हम-दोनों ही काफी सहज हो गए हैं और अपनी -अपनी जिंदगी में काफी बिजी भी हो गए हैं। अनुराग के पास उनकी बेटी है, जिसकी वह देखभाल कर रहे हैं और मेरे पास मेरी बेटी, जिसकी देखरेख में हमारा दिन निकल जाता है। कम शब्दों में कहूं तो हम दोनों को पास ही अब इतना समय नहीं है कि किसी नई बात पर बहस करें। मुझे खुशी है कि अब हम दोनों अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी बिजी हो गए हैं।’

कल्किन ने आगे अपनी बेटी और आलिया के संबंधों का भी खुलासा किया और कहा, ‘इंगेजमेंट सेरेमनी में सप्पो को आलिया किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी और वह लगातार आलिया की तारीफ किए जा रही थी। दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफी एंजॉय करते हैं।’

Comments