प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल-कानपुर आर्थिक गलियारे के एक महत्वपूर्ण खंड के रूप में 117.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-कबराई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह चार लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड गलियारा है जिसमें भविष्य में छह लेन तक विस्तारित करने की व्यवस्था भी है। 7145.14 करोड़ रुपये की अनुमानित कुल पूंजी लागत वाली इस परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बीओटी (टोल) मोड पर कार्यान्वित किया जाएगा, साथ ही एनएच-34 के मौजूदा कानपुर-कबराई खंड का संचालन और रखरखाव भी किया जाएगा। यह परियोजना कानपुर और कबराई के बीच निर्बाध, उच्च गति की कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, साथ ही सागर, भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों तक आगे की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्रों को मध्य प्रदेश के खनिज-समृद्ध, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों से जोड़ने वाला एक आधुनिक पहुंच नियंत्रित आर्थिक गलियारा बनेगा और इस प्रक...
भारत में पहली बार दुनिया की पॉपुलर बाइक रेसिंग MotoGP का आयोजन किया जा रहा है और इसकी शुरुआत आज से होने जा रही है |
आज यानी कि 22 सितंबर 2023 से MotoGP Bharat 2023 का आयोजन किया जा रहा है, ये कार्यक्रम 24 सितंबर तक चलेगा |
3 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम को आप अपने घर बैठे भी लाइव देख सकते हैं और इसके अलावा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में जाकर भी आप इस कार्यक्रम का लुफ्त उठा सकते हैं |
ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप BookMyShow पर जाकर आप इस चैंपियनशिप के लिए टिकट बुकिंग करा सकते हैं BookMyShow से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां टिकट बुक करने के लिए प्राइस की शुरुआत 800 रुपए से लेकर 1.80 लाख रुपए तक है |
इस सर्किट में 1 लाख लोगों के बैठने की क्षमता है और आप अगर घर बैठे इसे लाइव देखना चाहते हैं तो आप इस
रेस को Sports18 Channel और Jio Cinema की ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं |
टिकट बुकिंग डिटेल्स :-
₹800 - नॉर्मल सीट के लिए
₹2500 - टर्न 1 से रेस देखने के लिए
₹6000 - 1.06 km वाला रेस ट्रैक देखने के लिए
₹15000 - फैन जोन के लिए एक्सेस
₹20000-₹30000 - ग्रैडस्टैंड टिकट के लिए
₹40000 - प्लैटिनम कॉरपोरेट बॉक्स टिकट और मुफ्त का खाना
₹1,80,000 - AC VIP विलेज लाउंज और ड्रिंक्स

Comments
Post a Comment