Skip to main content

कानपुर-कबराई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल-कानपुर आर्थिक गलियारे के एक महत्वपूर्ण खंड के रूप में 117.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-कबराई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है।  यह चार लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड गलियारा है जिसमें भविष्य में छह लेन तक विस्तारित करने की व्यवस्था भी है। 7145.14 करोड़ रुपये की अनुमानित कुल पूंजी लागत वाली इस परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बीओटी (टोल) मोड पर कार्यान्वित किया जाएगा, साथ ही एनएच-34 के मौजूदा कानपुर-कबराई खंड का संचालन और रखरखाव भी किया जाएगा। यह परियोजना कानपुर और कबराई के बीच निर्बाध, उच्च गति की कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, साथ ही सागर, भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों तक आगे की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्रों को मध्य प्रदेश के खनिज-समृद्ध, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों से जोड़ने वाला एक आधुनिक पहुंच नियंत्रित आर्थिक गलियारा बनेगा और इस प्रक...

EMS Ltd का IPO लिस्ट हुआ 33% के प्रीमियम पर

EMS Ltd's IPO listed at a premium of 33%
शेयर बाजार में आज गुरुवार 21 सितंबर 2023 को एक और शेयर लिस्ट हुआ, EMS Ltd का शेयर एक्सचेंज पर 33 % के प्रीमिय पर लिस्ट हुआ है | 

BSE पर शेयर 281.55 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है, जबकि इसका इश्यू प्राइस 211 रुपए प्रति शेयर था यानी निवेशकों को शेयर लिस्ट होते ही 33.5% का तगड़ा प्रॉफिट हुआ है |

NSE पर शेयर 282.05 रुपए पर लिस्ट हुआ है, इससे पहले IPO अंतिम दिन 76.21 गुना भरकर बंद हुआ था और  इसके लिए 211 रुपए इश्यू प्राइस था | कंपनी की योजना IPO के जरिए 321 करोड़ रुपए जुटाने की थी, जिसमें 175 करोड़ रुपए का OFS था |

जिसे देखते हुए मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस IPO पर बड़े लिस्टिंग गेन के लिए अप्लाई करने की सलाह दी थी |

मार्केट एक्सपर्ट्स ने EMS Ltd का IPO खुलने के दौरान भी कहा था कि बड़े लिस्टिंग गेन के लिए अप्लाई करें तथा  शॉर्ट टर्म निवेशक 275 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं और इसे ट्रेल करते रहें | 
 
EMS Ltd का IPO 8 से 12 सितंबर तक खुला था, जिसका इश्यू प्राइस ₹211/शेयर था और इस IPO का लॉट साइज कंपनी ने 70 शेयर का रखा था तथा इस IPO का इश्यू साइज ₹321.24 करोड़ था और ऑफर फॉर सेल (OFS)₹175 करोड़ था जिसमें निवेशकों को न्यूनतम निवेश ₹14770 करना था |

EMS ने प्री-IPO में एंकर निवेशकों को से अच्छी रकम जुटा ली थी और इसके तहत एंकरबुक ने 96.6 करोड़ रुपए का निवेश किया है | एंकर निवेशकों में  Nav Capital VCC- NAV emerging star fund (24.2%), Abakkus Diversified Alpha Fund (20.8%), Saint Capital Fund (15.6%), Meru Investment Fund (15.6%), BOFA Securities Europe (15.6%), Morgan Stanley (Singapore) (8.3%) शामिल हैं |

EMS Ltd वॉटर और वेस्टवॉटर कलेक्शन, ट्रीटमेंट और डिस्पोजल में टर्नकी सर्विसेज देती है और यह कंपनी सरकार के लिए वॉटर, वेस्टवॉटर और वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट के इंजीनियरिंग, डिजाइन, कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस का काम करती है और साथ ही पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन इंफ्रा के इलेक्ट्रिकल वर्क्स, डिजाइन & कंस्ट्रक्शन भी करते हैं | 

Comments