Skip to main content

8.1 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 6 लेन की सुरंग के निर्माण को स्वीकृति

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने आज एनएच (ओ) योजना के अंतर्गत हाइब्रिड वार्षिकी मोड (एचएम) पर द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच 248 बीबी) को नेल्सन मंडेला मार्ग , वसंत कुंज , दिल्ली से जोड़ने वाले एनएच- 148 एई के लिए 6 लेन की सड़क सुरंग के निर्माण को स्वीकृति दी है। इस परियोजना की कुल लंबाई 8.1 किलोमीटर और कुल पूंजी लागत 6969.67 करोड़ रुपये है। यह परियोजना पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगी , जिससे यूईआर 2/ द्वारका एक्सप्रेसवे दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज से जुड़ जाएगा। इसके अतिरिक्त , गुरुग्राम , द्वारका , आईजीआई हवाई अड्डे और पश्चिम दिल्ली से दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को भी लाभ मिलेगा। भूमिगत दोहरी सुरंग से सतह पर यातायात व्यवधान कम से कम होगा और दक्षिणी रिज वन (सुरंग का 1.98 किमी भाग रिज के नीचे से गुजरता है) संरक्षित रहेगा। एनएचएआई एम्स और महिपालपुर के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर का भी प्रस्ताव कर रहा है। यह लिंक सुरंग को बारापुल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ेगा , जिससे पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली पूर्वी दिल्ल...

Neuralink device को मिली मंजूरी ह्यूमन ट्रायल की

Neuralink device gets approval for human trials
एलन मस्क की ब्रेन-चिप कंपनी न्यूरालिंक को अपने पहले ह्यूमन ट्रायल के लिए इंडिपेंडेंट इंस्टिट्यूशनल रिव्यू बोर्ड से रिक्रूटमेंट की मंजूरी मिल गई है। 

अब न्यूरालिंक ह्यूमन ट्रायल के लिए लोगों की भर्ती कर सकेगी और ह्यूमन ट्रायल कामयाब रहा तो चिप के जरिए ब्लाइंड भी देख सकेंगे तथा पैरालिसिस से पीड़ित मरीज सोचकर कंप्यूटर चला सकेंगे।

एलन मस्क ने कहा- 'पहले मरीज को जल्द ही न्यूरालिंक डिवाइस मिलेगी। इसमें पूरे शरीर के मूवमेंट को रिस्टोर करने की क्षमता है। कल्पना कीजिए अगर स्टीफन हॉकिंग के पास यह होता।' 

स्टीफन हॉकिंग वर्ल्ड फेमस ब्रिटिश फिजिसिस्ट और कॉस्मोलॉजिस्ट थे। वो एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी में शरीर का पूरा मूवमेंट रुक जाता है।

न्यूरालिंक ने कहा कि जिन लोगों को सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड की चोट या एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) के कारण क्वाड्रिप्लेजिया है, वे इस ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन उनकी उम्र मिनिमम 22 साल होनी चाहिए और इस स्टडी को पूरा होने में करीब 6 साल लगेंगे, इस दौरान पार्टिसिपेंट को स्टडी रिलेटेड कॉस्ट, जैसे साइट तक आने-जाने का ट्रैवल एक्सपेंस मिलेगा।

ट्रायल के जरिए कंपनी यह देखना चाहती है कि डिवाइस मरीजों पर कैसे काम कर रहा है। N1 इंप्लांट, R1 रोबोट और N1 यूजर ऐप की सेफ्टी भी चेक की जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि ट्रायल कब शुरू होगा या इसमें कितने प्रतिभागी शामिल होंगे। इससे पहले मई में कंपनी को ट्रायल के लिए यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मंजूरी मिली थी।

मरीजों में सर्जरी के जरिए N1 इम्प्लांट को मस्तिष्क के उस क्षेत्र में लगाया जाएगा जो मूवमेंट को कंट्रोल करता है, ये सर्जरी R1 रोबोट के जरिए होगी। जिन भी लोगों में N1 इम्प्लांट लगेगी, उनसे कंप्यूटर को कंट्रोल करने के लिए कहा जाएगा। N1 इम्प्लांट के साथ N1 यूजर ऐप भी होगा और इसके बाद इन लोगों को इस पूरे सिस्टम का फीडबैक देना होगा।

न्यूरालिंक ने कहा, हमारी तकनीक का प्रारंभिक लक्ष्य पैरालिसिस वाले लोगों को कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइसेस का नियंत्रण देना है, हम उन्हें इंडिपेंडेंट बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारी डिवाइस के जरिए ऐसे लोग फोटोग्राफी जैसी अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकें। इस तकनीक में कई सारे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का इलाज करने की क्षमता है।

चिप इम्प्लांट करने में हमेशा जनरल एनेस्थीसिया से जुड़ा रिस्क होता है, ऐसे में प्रोसेस टाइम को कम करके रिस्क कम किया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए न्यूरोसर्जिकल रोबोट डिजाइन किया है, ताकि यह बेहतर तरीके से इलेक्ट्रोड को इम्प्लांट कर सके।

इसके अलावा, रोबोट को स्कल (खोपड़ी) में 25 मिमी डायमीटर के एक छेद के जरिए थ्रेड डालने के लिए डिजाइन किया गया है तथा ब्रेन में एक डिवाइस डालने से ब्लीडिंग का भी रिस्क है। कंपनी इसे कम करने के लिए माइक्रो-स्केल थ्रेड्स का उपयोग कर रही है।

एलन मस्क ने जिस टेक्नोलॉजी के जरिए चिप बनाई है उसे ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस या शॉर्ट में BCIs कहा जाता है, इस पर कई और कंपनियां सालों से काम कर रही हैं। ये सिस्टम ब्रेन में रखे गए छोटे इलेक्ट्रोड का इस्तेमाल पास के न्यूरॉन्स से संकेतों को "पढ़ने" के लिए करता है और इसके बाद सॉफ्टवेयर इन सिग्नल्स को कमांड या एक्शन में डिकोड करता है, जैसे की कर्सर या रोबोटिक आर्म को हिलाना।

Comments