Skip to main content

कानपुर-कबराई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल-कानपुर आर्थिक गलियारे के एक महत्वपूर्ण खंड के रूप में 117.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-कबराई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है।  यह चार लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड गलियारा है जिसमें भविष्य में छह लेन तक विस्तारित करने की व्यवस्था भी है। 7145.14 करोड़ रुपये की अनुमानित कुल पूंजी लागत वाली इस परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बीओटी (टोल) मोड पर कार्यान्वित किया जाएगा, साथ ही एनएच-34 के मौजूदा कानपुर-कबराई खंड का संचालन और रखरखाव भी किया जाएगा। यह परियोजना कानपुर और कबराई के बीच निर्बाध, उच्च गति की कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, साथ ही सागर, भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों तक आगे की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्रों को मध्य प्रदेश के खनिज-समृद्ध, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों से जोड़ने वाला एक आधुनिक पहुंच नियंत्रित आर्थिक गलियारा बनेगा और इस प्रक...

Truecaller की रीब्रांडिंग और नए Logo की लॉन्चिंग

Rebranding of Truecaller and launch of new logo
ट्रूकॉलर ने अपनी रीब्रांडिंग करते हुए ऐप का नया आइकन और लोगो लॉन्च किया है तथा एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर में यह बदलाव तुरंत दिखाई देने लगा है। 

रीब्रांडिंग के साथ ही कंपनी ने नया एंटी फ्रॉड फीचर 'सर्च कॉन्टेक्ट्स' रोलआउट किया है, इसकी मदद से ऐप में नंबर तीन कलर कैटगरी में दिखाई देगें। जिसमें पहला है रीसेंटली नाम चेंज करने वाले यूजर्स का नंबर नीले कलर की स्ट्रिप के साथ दिखाई देगा, दूसरा ऐप में कई बार नाम बदलने वाले यूजर्स का नंबर पीले कलर की स्ट्रिप के साथ दिखाई देगा तथा तीसरा पिछले 7 दिनों में 3 से अधिक बार नाम बदलने वाले यूजर्स का नंबर लाल कलर की स्ट्रिप के साथ दिखाई देगा। 

तीसरा वाला संदिग्ध कैटेगरी में आएंगे, जिसमें वार्निंग लिखा दिखाई देगा तथा तीनों कलर की स्ट्रिप में कॉलर नंबर के बारे में जानकारी भी लिखेगी।

कॉलर के को-फाउंडर और CEO एलन ममेदी ने कहा, 'हम अपने ब्रांड की पहचान और नए लोगो के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे यूजर्स के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता, लगातार विकसित होने और सुधार करने पर हमारे फोकस को दर्शाता है। हमारा मिशन सभी के कम्युनिकेशन को प्रोटेक्ट करना है।'

ट्रूकॉलर ने पिछले 14 सालों से कॉलर-आइडेंटिफिकेशन के रूप में पहचान बनाई है, जो मार्केट लीडर भी है और रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में ट्रूकॉलर के 356 मिलियन यूजर्स है।

वॉट्सऐप जल्द ही फेक और स्पैम कॉल (वीडियो/ऑडियो दोनों) की पहचान करने के लिए ऐप में नया फीचर एड करने वाला है। इसके लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस देने के लिए 4 महीने पहले ट्रूकॉलर के साथ पार्टनरशिप की है।

यह फीचर वॉट्सऐप यूजर्स को फेक, स्पैम और इंटरनेट के जरिए आने वाले कॉल्स की पहचान करने में मदद करेगा और नया फीचर वॉट्सऐप के वीडियो और ऑडियो दोनों कॉल्स के लिए अवेलेबल होगा। अभी ट्रूकॉलर केवल उन कॉल्स की पहचान कर पाता है, जो यूजर्स को उनके टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के जरिए मिलती हैं।

Comments