प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल-कानपुर आर्थिक गलियारे के एक महत्वपूर्ण खंड के रूप में 117.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-कबराई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह चार लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड गलियारा है जिसमें भविष्य में छह लेन तक विस्तारित करने की व्यवस्था भी है। 7145.14 करोड़ रुपये की अनुमानित कुल पूंजी लागत वाली इस परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बीओटी (टोल) मोड पर कार्यान्वित किया जाएगा, साथ ही एनएच-34 के मौजूदा कानपुर-कबराई खंड का संचालन और रखरखाव भी किया जाएगा। यह परियोजना कानपुर और कबराई के बीच निर्बाध, उच्च गति की कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, साथ ही सागर, भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों तक आगे की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्रों को मध्य प्रदेश के खनिज-समृद्ध, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों से जोड़ने वाला एक आधुनिक पहुंच नियंत्रित आर्थिक गलियारा बनेगा और इस प्रक...
वैभव ज्वेलर्स का IPO आज यानी 22 सितंबर 2023 शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है |
इस IPO को निवेशकों के द्वारा 26 सितंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा और इस IPO का कुल आकार 270.20 करोड़ रुपये का है |
इसके तहत कंपनी 210 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी तो वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 60.20 करोड़ शेयर उपलब्ध रहेंगे |
इस IPO को लेकर एनालिस्ट्स की राय मिली-जुली है, क्योंकि यह कंपनी जिस इंडस्ट्री में ऑपरेट करती है, उस इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ब्रोकरेज का मिला-जुला रुख देखने को मिला है |
कुछ एनालिस्ट्स ने इस IPO को 'Avoid' रेटिंग देते हुए कहा है कि निवेशकों को कंपनी की लिस्टिंग तक इंतजार करना चाहिए तथा कुछ ने इसके परफॉर्मेंस को देखते हुए ही किसी तरह का फैसला लेने की सलाह दी है |
तो वहीं, कुछ एनालिस्ट्स ने इस सेक्टर से जुड़ी संभावनाओं, कंपनी के प्रोडक्ट कैटलॉग, दक्षिण भारत में कंपनी की मजबूत उपस्थिति और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है |
वैभव ज्वेलर्स का IPO 22 सितंबर-26 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा और इस IPO के लिए कंपनी ने 204-215 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है तथा निवेशक कम-से-कम 69 शेयरों के लॉट साइज के लिए बोली लगा पाएंगे |
वैभव ज्वेलर्स ने IPO ओपन होने से पहले 8 एंकर इंवेस्टर्स के जरिए 81.06 करोड़ रुपये जुटाए हैं तथा कंपनी ने क्वांटम-स्टेट इंवेस्टमेंट फंड, Tano Investment Opportunities Fund, नेक्सस ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड, Coeus Global Opportunities Fund, Neomile Growth Fund, एजी डायनेमिक्स फंड, छत्तीसगढ़ इंवेस्टमेंट एंड एमिनेंस ग्लोबल फंड को 215 रुपये प्रति शेयर की दर से 37,70,160 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं |

Comments
Post a Comment