Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला

वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने 01 जनवरी 24 को युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (70वें कोर्स) के पूर्ववर्ती छात्र रहे वाइस एडमिरल बी शिवकुमार को 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में एक इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के रूप में कमीशन किया गया था। उन्होंने आईआईटी चेन्नई से इंजीनियरिंग और उस्मानिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। फ्लैग ऑफिसर ने नौसेना और कमान मुख्यालय, डॉकयार्ड और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में स्टाफ और मटेरियल शाखा में विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कार्य किया है।
फ्लैग ऑफिसर ने विभिन्न रूप में रंजीत, कृपाण और अक्षय जैसे फ्रंटलाइन जहाजों पर काम किया है और आईएनएस वलसुरा की कमान भी संभाली है। वह अपनी विशिष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त कर चुके हैं। फ्लैग ऑफिसर के रूप में युद्धपोत उत्पादन और खरीद के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले उन्होंने नई दिल्ली में मुख्यालय एटीवीपी के कार्यक्रम निदेशक, नौसेना मुख्यालय, एएसडी (मुंबई) में मेटेरियल (आईटी एंड एस) के सहायक प्रमुख और चीफ स्टाफ ऑफिसर (तकनीकी)/मुख्यालय डब्ल्यूएनसी के रूप में कार्य किया है।

Comments