Skip to main content

केंद्रीय मंत्री श्री Arjun Munda ने पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का झारखंड में किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व जनजातीय कार्य मंत्री श्री Arjun Munda ने खूंटी, झारखंड में पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि यह मेला देश के पूर्वी क्षेत्र के किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा, जिसकी सार्थकता खेतों में नजर आएगी। केंद्र सरकार की कोशिश है कि हर राज्य खेती में आत्मनिर्भर बने और हमारे किसानों की आय बढ़े। किसानों को गर्व से यह कहने का मौका मिले कि हम किसी के मोहताज नहीं हैं, बल्कि हम मजबूत हैं और हमारे माध्यम से हमारा देश भी सशक्त है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, रांची के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा, खूंटी में आयोजित इस मेले में पूर्वी राज्यों के हजारों किसान शामिल हुए हैं। यहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में किसानों को परंपरागत खेती के साथ तकनीक से कैसे जोड़ा जाए, उनकी आय बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाएं, कृषि संबंधी विभिन्न मुद्दों का समाधान कैसे हो, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस वृहद मेले का आयोजन किया गया है...

भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' राजस्थान में प्रारंभ हुआ

Joint military exercise 'Sada Tansiq' of India and Saudi Arabia started in Rajasthan
भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' का प्रारंभिक संस्करण आज राजस्थान के महाजन में शुरू हुआ। यह अभ्यास 29 जनवरी से शुरू होकर 10 फरवरी 2024 तक संचालित होने वाला है। 45 रक्षा कर्मियों वाले सऊदी अरब के सैन्य दल का नेतृत्व रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेस द्वारा किया जा रहा है। भारतीय सेना की टुकड़ी में भी 45 सैन्यकर्मी शामिल हैं, जिनका प्रतिनिधित्व ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों के लिए दोनों देशों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है। यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को उप-पारंपरिक क्षेत्र में संचालन की रणनीति, तकनीक एवं प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करने में सक्षम बनाएगा। इससे दोनों देशों के सैनिकों के बीच पारस्परिकता, मिलनसारिता और सौहार्द विकसित करने में सहायता मिलेगी।

अभ्यास की इस अवधि में सचल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, घेरा डालना और खोज अभियान, हाउस इंटरवेंशन ड्रिल, रिफ्लेक्स शूटिंग, स्लिथरिंग और स्नाइपर फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। यह सत्र दोनों सैन्य टुकड़ियों को आपसी संबंध को सशक्त करने का अवसर प्रदान करेगा। यह अभ्यास एक मंच के रूप में साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने, रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाने और दो मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए कार्य करेगा।

Comments