Skip to main content

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से बात कर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि श्री पवन कल्याण मजबूत व्यक्ति हैं और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अतिशीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे। श्री मोदी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: "मैंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, श्री पवन कल्याण से बात की और उनका हालचाल पूछा। वे अत्यंत साहसी व्यक्ति हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि श्री पवन कल्याण बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूँ।"

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम प्रस्तुत की

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम प्रस्तुत की
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोल प्रोजेक्ट में पोषण पखवाड़ा समारोह के तहत एक अनूठी पहल की गई जहां पूर्व स्कूली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के साथ स्नातक दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों में कम उम्र से ही स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरानछोटे बच्चों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए प्रोत्साहित किया गयाजिसमें ताजी सब्जियों के सेवन के लाभ और परिरक्षक युक्त खाद्य पदार्थों से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी दी गई।

रोचक गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से बच्चों ने संतुलित आहार और प्राकृतिकपौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में अपनी समझ व्यक्त की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक आहार संबंधी आदतों को बढ़ावा देने में देखभाल करने वाले लोगों और समुदाय को शामिल करना भी था।

स्नातक दिवस समारोह ने बचपन में दी जाने वाली प्रारंभिक शिक्षा को पोषण जागरूकता के साथ जोड़ने के लिए एक सार्थक मंच के रूप में काम कियाजो पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों के अनुरूप है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करना और व्यावहारिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है।

पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश भर में बच्चोंमहिलाओं और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और अभिनव दृष्टिकोणों पर लगातार ध्‍यान दे रहा है।


Comments