Skip to main content

ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

ऑस्ट्रिया के चांसलर का स्वागत करते हुए और संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य - चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। हमे बहुत खुशी है, कि वे एक बड़े vision और बड़े बिजनस delegation के साथ भारत आए हैं। हम ऑस्ट्रिया की एक्स्पर्टीज़, और भारत की स्पीड और स्केल को जोड़कर, पूरे विश्व के लिए reliable टेक्नॉलजी और supply chain सुनिश्चित करेंगे। हम डिफेन्स, सेमीकन्डक्टर, quantum, और bio-टेक्नॉलजी में भी अपनी पार्ट्नर्शिप को सुदृढ़ करेंगे। साथ ही, हम इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। IIT दिल्ली और ऑस्ट्रिया की मोंटान यूनिवर्सिटी के बीच आज साइन किया जा रहा MOU, इस knowledge एक्सचेंज का एक उज्ज्वल उदाहरण है। भारत का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की innovation और productivity को बढ़ाने की क्षमता रखता है। 2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एण्ड मोबिलिटी अग्रीमन्ट किया। अब इस अग्रीमन्ट के अंतर्गत, हम nursing सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे। हम जॉइन्ट रिसर्च और start-up सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। यूथ एक्सचेंज को ...

प्रधानमंत्री ने दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सहारनपुर पहुंचकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया | पीएम मोदी जी वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण कर व डाट काली मंदिर में दर्शन कर देहरादून पहुंचे और वहाँ जनसभा को संबोधित किया। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे के उद्घाटन के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा -

 “बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर का जीवन गरीबों, वंचितों और शोषितों को न्यायपूर्ण व्यवस्था देने के लिए समर्पित था। हमारी सरकार भी आज उसी भावना के साथ सबको सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटी है।”

“देश की सड़कें, हाइवे, एक्सप्रेसवे, एयरवे, रेलवे और वाटरवे विकास की भाग्य रेखाएं हैं। बीते एक दशक से हमारी सरकार इनके निर्माण में निरंतर प्रयासरत है।”

“आज जिस देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ है, उससे इस पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होने जा रहा है। इससे न केवल आना-जाना सस्ता और तेज होगा, बल्कि उत्तराखंड के टूरिज्म और व्यापार को भी बहुत फायदा होगा।”

“उत्तराखंड में देश-दुनिया से आने वाले सभी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से मेरी यह विशेष अपील…”

“देवभूमि उत्तराखंड से देश के सभी दलों से मेरा एक बार फिर आग्रह है कि वे नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का समर्थन जरूर करें। हम 2029 से ही देश की माताओं-बहनों को उनका हक देकर रहेंगे।”

“सेना के सामर्थ्य को सशक्त करना हो या हमारे सैनिक परिवारों की सुविधा और सम्मान की बात, हमारी सरकार इस दिशा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।”


Comments