ऑस्ट्रिया के चांसलर का स्वागत करते हुए और संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य - चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। हमे बहुत खुशी है, कि वे एक बड़े vision और बड़े बिजनस delegation के साथ भारत आए हैं। हम ऑस्ट्रिया की एक्स्पर्टीज़, और भारत की स्पीड और स्केल को जोड़कर, पूरे विश्व के लिए reliable टेक्नॉलजी और supply chain सुनिश्चित करेंगे। हम डिफेन्स, सेमीकन्डक्टर, quantum, और bio-टेक्नॉलजी में भी अपनी पार्ट्नर्शिप को सुदृढ़ करेंगे। साथ ही, हम इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। IIT दिल्ली और ऑस्ट्रिया की मोंटान यूनिवर्सिटी के बीच आज साइन किया जा रहा MOU, इस knowledge एक्सचेंज का एक उज्ज्वल उदाहरण है। भारत का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की innovation और productivity को बढ़ाने की क्षमता रखता है। 2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एण्ड मोबिलिटी अग्रीमन्ट किया। अब इस अग्रीमन्ट के अंतर्गत, हम nursing सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे। हम जॉइन्ट रिसर्च और start-up सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। यूथ एक्सचेंज को ...
पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तोयबा के सह संस्थापक और आतंकी अमीर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है| एक न्यूज़ चैनल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और गोलियां दागकर फरार हो गए | हमजा आतंकी हाफिज सईद का बेहद करीबी रहा है और भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी है |
लश्कर-ए-तोयबा के 17 संस्थापकों में से एक अमीर हमजा को 2012 में संयुक्त राज्य अमेरिका के वित्त विभाग द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। इसके अलावा, वह धन जुटाने, नए आतंकवादियों को भर्ती करने और हिरासत में लिए गए आतंकवादियों को रिहा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े आमिर हमजा को गोली लगने के बाद ISI (पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी) की सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तोयबा की यह दूसरी घटना है इससे पहले पाकिस्तान में कुछ ही दिन पहले अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा लश्कर के एक अन्य उच्च पदस्थ ऑपरेटिव अबू सैफुल्ला की हत्या हुई है।

Comments
Post a Comment