Skip to main content

चार देशों के दूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (23 अप्रैल, 2026) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लाओ पीडीआर, कांगो, नामीबिया और गिनी बिसाऊ के राजदूतों द्वारा प्रस्तुत उनके परिचय पत्र स्वीकार किए। जिन लोगों ने अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए, वे थे: 1. लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत श्रीमती विथया ज़ायावोंग, 2. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजदूत श्रीमती एमिली अयाजा मुशोबेकवा, 3. नामीबिया गणराज्य के उच्चायुक्त   विंग कमांडर एलेक्स लुन्याज़ो टुकुहुपवेले (सेवानिवृत्त), 4. गिनी-बिसाऊ गणराज्य के राजदूत   श्री एंटोनियो सेरिफो एम्बालो।   

रजनीकांत-कमल हासन समेत कई सितारों ने डाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोट

रजनीकांत-कमल हासन समेत कई सितारों ने डाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोट
आज पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आज तमिलनाडु के चेन्नई में रजनीकांत, कमल हासन, धनुष समेत कई सेलेब्स ने वोटिंग की।

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK), तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। विजय स्वयं पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ने के उम्मीदवार हैं।

वोट डालने पहुंचे सेलेब्स :-

* विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 2 सीटों से उम्मीदवार हैं। उन्होंने भी वोट डाला है |

* चेन्नई में रजनीकांत पोएस गार्डन स्थित अपने घर से निकलकर स्टेला मैरिस स्कूल के पोलिंग बूथ पहुंचे और   मतदान किया।

* कमल हासन चेन्नई के अलवरपेट स्कूल में अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे।

* अभिनेता अजीत ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।

* साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने चेन्नई के पोलिंग स्टेशन में वोट डाला।

* एक्टर धनुष अपना वोट डालने के लिए चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे।

* एक्टर प्रभु ने अपने परिवार के साथ चेन्नई के टी. नगर में ठक्कर बापा विद्यालय मतदान   केंद्र पर अपना वोट डाला। 

* एक्टर-सिंगर ध्रुव विक्रम ने चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डाला।

* एक्टर और फिल्ममेकर सत्यराज ने चेन्नई में अपना वोट डाला।

* एक्टर वीटीवी गणेश ने भी वोट डाला।

* एक्टर मैथ्यू वर्गीस ने मतदान में हिस्सा लिया।

* एक्टर विजय सेतुपति ने भी वोट डाला।

* एक्टर गौतम कार्तिक ने भी मतदान किया।

* एक्टर और फिल्ममेकर अरविंद स्वामी ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

विजय सेतुपति बोले :- चेन्नई में वोट देने के बाद साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने मीडिया से बातचीत में जनता से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा, प्लीज, आइए और वोट डालिए, ये हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

विक्रम प्रभु ने युवाओं से वोट डालने की अपील की : -एक्टर विक्रम प्रभु ने मतदान के बाद लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट डालना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। विक्रम प्रभु ने कहा कि युवाओं के बीच राजनीति को लेकर चर्चा बढ़ना सकारात्मक संकेत है। उनके मुताबिक, यह जरूरी है कि युवा देश के भविष्य को लेकर सोचें और समझें कि उन्हें किस तरह का देश चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे जिम्मेदार फैसले लेने के लिए प्रेरित होंगे।

Comments