Skip to main content

प्रधानमंत्री मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे, प्रधानमंत्री वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। 29 अप्रैल को सुबह लगभग 8:30 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री हरदोई के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री महिमा सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। प्रधानमंत्री 1,050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 48 पूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का विस्‍तारीकरण करना, कज्जाकपुरा और कादीपुर में महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन और भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन शामि...

लघु पनबिजली विकास योजना

लघु पनबिजली विकास योजना
जल के प्राकृतिक प्रवाह से उत्पन्न होने वाली पनबिजलीदुनिया के सबसे भरोसेमंद और विकसित नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में से एक है। भारत के तेजी से बदलते ऊर्जा परिदृश्य के बीचयह ग्रिड की स्थिरताऊर्जा सुरक्षा और प्रणाली की मज़बूती सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है। सौर और पवन जैसे रुक-रुक कर मिलने वाले स्रोतों के विपरीतपनबिजली से लगातारचौबीसों घंटे बिजली मिलती है। जैसे-जैसे देश मिलीजुली स्वच्छ ऊर्जा की ओर तेजी से बदलाव ला रहा हैजल विद्युत अपरिहार्य बन गई है।

इस रणनीतिक महत्व को देखते हुएकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'लघु पनबिजली विकास योजनाको मंज़ूरी दे दी है। यह योजना अलग-अलग राज्यों में छोटी पनबिजली परियोजनायें (1-25 मेगावॉट क्षमता वाले) लगाने में मदद करेगी। इस योजना से खास तौर पर उन पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों को फ़ायदा होगाजहाँ इन परियोजनाओं की बहुत ज़्यादा संभावनाएँ हैं। यह मंज़ूरी वित्त वर्ष 2026–27 से वित्त वर्ष 2030–31 तक की अवधि के लिए हैजिसका कुल परिव्यय 2,584.60 करोड़ रुपये है। इस योजना का लक्ष्य लगभग 1,500 मेगावाट की नई लघु जल विद्युत क्षमता को विकसित करना है। इसमें पहाड़ी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया हैजहाँ लघु जल विद्युत की अपार संभावनाएँ मौजूद हैंलेकिन अक्सर वहां बिजली की पहुँच से जुड़ी चुनौतियाँ आड़े आती हैं। विकेंद्रीकृत और स्थानीय स्तर पर उत्पादित बिजली को बढ़ावा देकरयह योजना दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक भरोसेमंद बिजली पहुँचाने का प्रयास करती है और साथ ही पारंपरिक ईंधनों पर हमारी निर्भरता को भी कम करती है।

ऊर्जा उत्पादन के अलावाइस पहल में समावेशी विकास को बढ़ावा देने की क्षमता है। छोटी पनबिजली परियोजनाएंअपने न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभावकम ज़मीन की ज़रूरत और लंबी परिचालन अवधि के साथविकास का एक संवहनीय रास्ता दिखाती हैं। स्थानीय निवेश को बढ़ावा देकररोज़गार पैदा करके और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं को मज़बूत करकेयह योजना लघु पनबिजली को भारत के स्थायी और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य की आधारशिला के रूप में स्थापित करेगी।

लघु पनबिजली विकास योजना की मुख्य विशेषताएं

यह योजना कार्यान्वयन में सहायता करनेपरियोजना की व्यवहार्यता में सुधार करने और विभिन्न क्षेत्रों में लघु पनबिजली परियोजनाओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लक्षित उपायों की एक रूपरेखा तैयार करती है। इसका मुख्य ध्यान वित्तपोषणपरियोजना की तैयारी और विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में निष्पादन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने पर है। कुल मिलाकरइन उपायों का उद्देश्य लघु जल विद्युत क्षमता की अधिक तीव्र और कुशल तैनाती को सक्षम बनाना है।

वित्तीय सहायता संरचना

  • उत्तर-पूर्वी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों के लिए: 3.6 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट या परियोजना लागत का 30% (जो भी कम हो)प्रति परियोजना अधिकतम 30 करोड़ रुपये की सीमा के अधीन।
  • अन्य स्थानों के लिए वित्तीय सहायता: 2.4 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट या परियोजना लागत का 20% (जो भी कम हो)प्रति परियोजना अधिकतम 20 करोड़ रुपये की सीमा के साथ।

निवेश और आर्थिक प्रभाव:

  • इस योजना से लघु जल विद्युत क्षेत्र में लगभग 15,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है।
  • यह योजना स्वदेशी संयंत्रों और मशीनरी के उपयोग को बढ़ावा देगीजिससे स्थानीय विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करेगी।

पाइपलाइन विकास और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) सहायता:

  • क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास को सुनिश्चित करने के लिएयह योजना कम से कम 200 परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए सहायता प्रदान करती है।  भविष्य की परियोजनाओं की एक मजबूत पाइपलाइन विकसित करने में केंद्रीय और राज्य एजेंसियों की सहायता के लिए अलग से 30 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

रोज़गार सृजन:

  • इस योजना से निर्माण चरण के दौरान लगभग 51 लाख मानव-दिवस के रोज़गार सृजित होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्तयह परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव मेंविशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों मेंनिरंतर रोज़गार के अवसर पैदा करेगी।

लघु पनबिजली विकास योजना की स्वीकृति भारत की अप्रयुक्त लघु पनबिजली क्षमता को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लक्षित वित्तीय सहायताअवसंरचना  विकास और संवहनीय संयोजन सेयह योजना स्वच्छ ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ उपेक्षित क्षेत्रों में समावेशी विकास को गति देने के लिए तैयार है।

लघु जलविद्युत का महत्व  

भारत में स्वच्छविश्वसनीय और विकेंद्रीकृत ऊर्जा को बढ़ावा देने में लघु जलविद्युत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेष रूप से दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उपयुक्तये परियोजनाएँ स्थानीय रूप से उपलब्ध जल संसाधनों का उपयोग करकेखपत केंद्रों के निकट ही बिजली उत्पन्न करती हैं। इससे न केवल ऊर्जा तक पहुँच बेहतर होती हैबल्कि लंबे पारेषण नेटवर्कों पर निर्भरता भी कम होती है और समग्र दक्षता में वृद्धि होती है।

  • विकेंद्रीकृत और कुशल बिजली आपूर्ति: मांग केंद्रों के निकट स्थित होने के कारणये परियोजनाएं पारेषण हानि को कम करती हैंवोल्टेज की स्थिरता में सुधार करती हैं और सीमावर्ती एवं पहाड़ी क्षेत्रों सहित भौगोलिक रूप से कठिन इलाकों में विश्वसनीय बिजली सुनिश्चित करती हैं।
  • स्वच्छ और लागत प्रभावी ऊर्जा स्रोत: लघु जल विद्युत बिना किसी ईंधन की खपत या उत्सर्जन के बिजली उत्पन्न करती हैजो इसे एक संवहनीय  और आर्थिक रूप से व्यवहार्य दीर्घकालिक समाधान बनाती है।
  • ग्रामीण विकास का चालक: उपेक्षित क्षेत्रों में बिजली की पहुंच में सुधार करकेये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे के विकास में सहायता करती हैं और स्थानीय आर्थिक विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती हैं।
  • रोज़गार और आजीविका का सृजन: ये निर्माण और संचालन के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्षदोनों तरह के रोज़गार के अवसर पैदा करती हैंसाथ हीये छोटे पैमाने के उद्योगों और स्वरोज़गार को भी बढ़ावा देती हैं।
  • पर्यावरण की दृष्टि से संवहनीय: ज़मीन की बहुत कम ज़रूरत और न के बराबर विस्थापन के कारणछोटी पनबिजली परियोजनाओं का पारिस्थितिक प्रभाव बहुत कम होता है और इनका सामाजिक प्रभाव भी सीमित होता है। इनका लंबा परिचालन जीवन इनकी स्थिरता को और भी मज़बूत बनाता है।

 लघु जलविद्युत विकास योजना (2026-31) भारत सरकार द्वारा देश की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में लघु जलविद्युत की अनूठी क्षमताओं का लाभ उठाने की दिशा में एक निर्णायक नीतिगत हस्तक्षेप है। 2,584.60 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथइस योजना का लक्ष्य 1,500 मेगावाट की नई क्षमता जोड़ना हैयह योजना विश्वसनीय और विकेंद्रीकृत बिजली उत्पादन को प्राथमिकता देती है—विशेष रूप से उन दुर्गम इलाकों मेंजहाँ अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की अपनी सीमाएँ हैं।

क्षमता निर्माण के अलावायह पहल व्यापक विकासात्मक परिणाम देने के लिए तैयार की गई है। लक्षित वित्तीय सहायतासुव्यवस्थित परियोजना तैयारी और स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देकरयह निजी निवेश को प्रोत्साहित करेगीघरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करेगी और दूरदराज के व ग्रामीण क्षेत्रों में सार्थक रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह एकीकृत दृष्टिकोण लघु जल विद्युत को समावेशी विकास और क्षेत्रीय समानता के लिए एक प्रभावी उपकरण के रूप में स्थापित करती है।

जैसे-जैसे भारत ऊर्जा के क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भरता और एक संवहनीय भविष्य की ओर बढ़ रहा हैछोटी पनबिजली परियोजनाएँ एक संतुलित समाधान देती हैंजो पर्यावरणीय दायित्व को सामाजिक-आर्थिक प्रगति के साथ जोड़ता है। इस प्रयास के साथभारत सरकार को पूरा विश्वास है कि यह योजना उन क्षेत्रों को रोशन करेगी जहाँ बिजली की पहुँच कम हैयह ग्रिड की मजबूती को बढ़ाएगी और एक स्वच्छअधिक सशक्त तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सार्थक योगदान देगी।

Comments