Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

फिल्म राजा शिवाजी ने जीता बॉक्स ऑफिस का किला

फिल्म राजा शिवाजी ने जीता बॉक्स ऑफिस का किला
रितेश देशमुख ने मराठी सिनेमा में इतिहास रचने की शुरुआत कर दी है | रितेश के प्रोडक्शन, डायरेक्शन और लीड रोल के साथ आई राजा शिवाजी शुक्रवार को बड़े धमाके  के साथ रिलीज हुई | मराठी सिनेमा के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आई राजा शिवाजी ने पहली बार इंडस्ट्री को डबल डिजिट कलेक्शन वाला दिन दिखाया | राजा शिवाजी मराठी जनता को तो जमकर थिएटर्स तक खींच रही है | मगर हिंदी वर्जन में राजा शिवाजी, करीब तीन हफ्ते पुरानी बॉलीवुड फिल्म भूत बंगला के बराबर भी कलेक्शन नहीं कर पा रही |
 
शनिवार को भी राजा शिवाजी ने दिखाया दम :- छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी लेकर आई रितेश की फिल्म ने शुक्रवार को तो बड़ा धमाका किया ही था, लेकिन शनिवार को भी इसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी पकड़ बनाए रखी | सैकनिल्क के आंकड़े बताते हैं कि दूसरे दिन (शनिवार) राजा शिवाजी फिल्म ने लगभग 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो पहले दिन (शुक्रवार) को लगभग  11.35 करोड़ के मुकाबले से कम जरूर है |

मगर पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग करने वाली रीजनल फिल्मों के साथ ऐसा होना आम बात है | क्योंकि एक्साइटमेंट में पहले दिन ऐसी  फिल्मों को अप्रत्याशित रूप से भीड़ मिल जाती है, जो आने वाले दिनों में घटती जाती है | 

राजा शिवाजी के सैटरडे कलेक्शन में मराठी वर्जन की कमाई, जो शुक्रवार को तकरीबन 8 करोड़ से घटकर 7.15 करोड़ के आस-पास आ गई | हिंदी वर्जन ने पहले दिन लगभग 3.35 करोड़ कमाए थे और दूसरे दिन बहुत थोड़ी सी ग्रोथ के साथ करीब 3.40 करोड़ कलेक्शन लेकर आया | राजा शिवाजी का हिंदी वर्जन, मराठी वर्जन जितने दर्शक नहीं बटोर पा रहा | हिंदी वर्जन की कमाई, अक्षय कुमार की भूत बंगला से कम बनी हुई है, जिसका थिएटर्स में तीसरा हफ्ता चल रहा है |

भूत बंगला अभी भी दमदार :- प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार का रीयूनियन लेकर आई भूत बंगला तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है | पहले दो हफ्तों में ही 140 करोड़ के करीब पहुंच चुकी भूत बंगला ने शुक्रवार को लगभग 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था | शनिवार को भी वही लेवल मेंटेन करते हुए फिल्म ने करीब 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है |

कमाल ये है कि शनिवार को भूत बंगला और राजा शिवाजी, दोनों के शोज की गिनती लगभग बराबर ही थी | दोनों फिल्मों के शोज 4200 के आसपास रहे, मगर राजा शिवाजी तीसरे हफ्ते में चल रही भूत बंगला के मुकाबले ऑलमोस्ट 1 करोड़ कम कलेक्शन लेकर आई | ये बताता है कि जहां अक्षय की फिल्म अभी भी जनता को एंटरटेन कर रही है, वहीं रितेश की फिल्म को हिंदी में बहुत सॉलिड रिस्पॉन्स नहीं मिला है | हालांकि, मराठी सिनेमा में राजा शिवाजी सबसे बड़ी फिल्म बनने की तैयारी में नजर आ रही है |

Comments