Skip to main content

Gold हुआ ₹2000 तक सस्ता

सोने के दाम में आज यानी 4 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,906 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। एक किलो चांदी 3,906 रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 30 अप्रैल को इसकी कीमत 2.40 लाख रुपए प्रति किलो थी। 2026 में सोना अब तक 15 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 14 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान :- 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन ...

बंगाल के रुझानों में भाजपा सरकार आगे

बंगाल के रुझानों में भाजपा सरकार आगे
बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है।

BJP 198 और TMC 88 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

भाजपा को इस बार 6% वोट ज्यादा, 121 सीटें बढ़ती दिख रहीं हैं।

2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 121 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है।

*भाजपा कार्यकर्ता बोलीं- पहले खून की होली थी, अब खुशी वाली होगी

*सुवेंदु बोले- भाजपा 180 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी

*बंगाल के दुर्गापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

*पश्चिम बंगाल के नादिया रानाघाट मतगणना केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

*भवानीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे

*केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बालूरघाट में समर्थकों संग जश्न मनाया

*दिल्ली में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा

*ममता बोलीं- अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी

*कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटी

ममता बनर्जी ने कहा कि अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी। चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है।


Comments