IPL के नियमों के अनुसार फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन के होम ग्राउंड पर होना चाहिए था | ऐसे में बेंगलुरु इस रेस में सबसे आगे था, लेकिन हाल ही में हुए टिकट विवाद ने पूरा समीकरण बदल दिया |
सूत्रों की मानें तो टिकटों की बिक्री और उससे जुड़े मैनेजमेंट इश्यूज के कारण BCCI ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया है | यही वजह है कि अब फाइनल को अहमदाबाद शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है |
हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है | फैन्स और फ्रेंचाइजियों को अब बोर्ड के फाइनल ऐलान का इंतजार है | अगर यह प्लान फाइनल होता है, तो IPL 2026 के प्लेऑफ अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ सकता है |
प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है | इसकी तारीखों का ऐलान भी जल्द होने की उम्मीद है | IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हुई थी | अंतिम लीग मुकाबला यानी 70वां मैच 24 मई को खेला जाएगा और बाकी बचे प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल मुकाबला इसके बाद होगा, फाइनल का दिन 31 मई तय है |
5 सीजन में चौथा IPL फाइनल :- यह लगातार दूसरी बार है जब अहमदाबाद IPL फ़ाइनल होस्ट करेगा | इससे पहले 2022 और 2023 में भी अहमदाबाद होस्ट कर चूका है | पिछले चार सीजन में, चेन्नई का MA चिदंबरम स्टेडियम IPL फाइनल के लिए एकमात्र दूसरी वेन्यू है | 2024 एडिशन का फाइनल चेन्नई में हुआ था जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर अपना तीसरा टाइटल जीता था |

Comments
Post a Comment