Skip to main content

सीसीआई ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत वोटिंग इंटरेस्ट के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत वोटिंग इंटरेस्ट के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा हिताची लिमिटेड (विक्रेता) से एस्टेमो लिमिटेड (लक्ष्य) में 21 प्रतिशत वोटिंग इंटरेस्ट के अधिग्रहण से संबंधित है। अधिग्रहणकर्ता कंपनी होंडा गिकेन कोग्यो काबुशिकी काइशा के रूप में जापान के कंपनी अधिनियम के तहत निगमित एक सीमित देयता संयुक्त स्टॉक निगम है। यह होंडा समूह की प्रमुख कंपनी है। भारत में , यह मुख्य रूप से ( i) ऑटोमोबाइल , दोपहिया वाहन और बिजली उत्पादों के निर्माण और बिक्री , (ii) ऑटोमोबाइल और दोपहिया वाहनों के लिए ऑटोमोटिव कल-पुर्जो के निर्माण और बिक्री , और ( iii) अनुसंधान और विकास गतिविधियों में लगी हुई है। लक्षित कंपनी को 2009 में जापान के कानूनों के तहत निगमित किया गया था , 2021 में इसका विलय और एकीकरण हुआ और अब यह अधिग्रहणकर्ता , विक्रेता और जेआईसीसी -01 इन्वेस्टमेंट बिजनेस लिमिटेड पार्टनरशिप द्वारा संयुक्त रूप से नियंत्रित है। भारत में , लक्षित कंपनी मुख्य रूप ...

भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

India has achieved the historic milestone of 5 lakh organ donation pledges
देश में अंगदान आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भारत में 5 लाख से अधिक अंगदान प्रतिज्ञाएँ  दर्ज की गई हैं। यह उपलब्धि अंग एवं ऊतक दान के जीवनरक्षक उद्देश्य के प्रति नागरिकों में बढ़ती जागरूकता, संवेदनशीलता और सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अब अधिक से अधिक लोग अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा के रूप में स्वीकार कर रहे हैं, जो प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को दूसरा जीवन प्रदान करता है। साथ ही, यह स्वैच्छिक अंग एवं ऊतक दान को बढ़ावा देने तथा जागरूक भागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की संस्कृति विकसित करने के लिए भारत सरकार के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण सफलता भी है।

इस अवसर पर नेशनल आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (एनओटीटीओ) के निदेशक डा. अनिल कुमार ने अंगदान अभियान को देशभर के नागरिकों के व्यापक समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों, स्वास्थ्यकर्मियों, शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया संगठनों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं की सराहना की, जिन्होंने जागरूकता फैलाने और जनसमर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अनिल कुमार ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों के निरंतर सहयोग और प्रतिबद्धता की सराहना की।

सरकार, जन-जागरूकता बढ़ाने, संस्थागत क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा अंग प्रत्यारोपण प्रणाली को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देकर अंग एवं ऊतकों की मांग और उपलब्धता के बीच की खाई को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देशभर में अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया नैतिक, समानतापूर्ण, पारदर्शी और रोगी-केंद्रित (Patient-Centric) बनी रहे, ताकि प्रत्येक पात्र मरीज को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके।

हाल के वर्षों में देश में अंगदान आंदोलन को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से किए गए प्रेरणादायक आह्वानों से नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ने अपने अनेक संबोधनों में अंगदान के जीवन-परिवर्तनकारी महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से इस महान और मानवीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है। उनके इस संदेश ने देश में अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया और जीवन बचाने तथा जीवन की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एक व्यापक राष्ट्रीय जन-आंदोलन को बल मिला है।

इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए आधार-आधारित अंगदान प्रतिज्ञा पंजीकरण पोर्टल notto.abdm.gov.in ने पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ, सुरक्षित और पारदर्शी बना दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से देशभर के नागरिक आसानी से अंगदान की प्रतिज्ञा दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनभागीदारी को बढ़ावा मिला है और अंगदान व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि अंग एवं ऊतकों की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए समन्वित एवं सहयोगात्मक प्रयासों की सफलता को भी दर्शाती है।

Comments