Skip to main content

टिकटॉक के सह-संस्थापक यिमिंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, अंबानी तीसरे नंबर पर खिसके

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, झांग की संपत्ति अब 8.9 लाख करोड़ रुपए (93 बिलियन डॉलर) हो गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी की संपत्ति 8.31 लाख करोड़ रुपए (86 बिलियन डॉलर) रह गई है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी हैं। एआई चैटबॉट डौबाओ के सफलता से बढ़ी झांग की दौलत:  झांग की दौलत बाइडांस की वैल्युएशन बढ़ने और एआई चैटबॉट डौबाओ की सफलता से बढ़ी है। यह भारत और दुनियाभर में मशहूर ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनाई जैसा ही एडवांस्ड एआई असिस्टेंट है। चीन में इस चैटबॉट के 30 करोड़ यूजर्स हैं। 7 सालों में 7 गुना बढ़ी संपत्ति:  झांग 2019 में 1.24 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे। बीते 7 साल में उनकी संपत्ति सात गुना ये ज्यादा बढ़ चुकी है। अमेरिका में टिकटॉक का बिजनेस बिकने से कंपनी का संकट दूर हो गया। ब्लूमबर्ग ने इसकी वैल्यू में 25% कटौती घटाकर 10% कर दी है। इससे ब्लैकरॉक और फिडेलिटी जैसे निवेशकों क...

ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला

ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बुधवार को फिर बढ़ गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर, मिलिट्री एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए है।

वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईरान ने क्षेत्रीय देशों की तरफ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, सभी हमले फेल हो गए। कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें या तो टारगेट से चूक गईं या रास्ते में ही नष्ट कर दी गईं। बहरीन पर दागी गई 3 मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया।

दूसरी ओर, अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के केश्म आईलैंड स्थित एक कम्युनिकेशन्स टावर पर अटैक किया। अमेरिकी सेना ने इसे आत्मरक्षा में किया हमला बताया है।

अमेरिका ने होर्मुज के पास एक ऑयल टैंकर पर भी हमला किया है। CENTCOM ने इसका एक ड्रोन वीडियो भी जारी किया। बोत्सवाना के झंडे वाले इस ऑयल टैंकर से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। अमेरिकी नाकेबंदी के हमले का शिकार हुआ यह टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से ईरान के खार्ग आइलैंड की तरफ जा रहा था।

Comments