Skip to main content

सरकारी प्रतिभूतियों में विदेशी भागीदारी बढ़ाने के लिए सुधार

बॉन्ड मार्केट को मजबूत करना , विदेशी निवेश आकर्षित करना वैश्विक निवेश के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर सुधार कर रही है। पूंजी बाजार को सुदृढ़ करने के लिए, सरकार ने सरकारी प्रतिभूतियों ( जी - सेक ) में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक ( एफपीआई ) की भागीदारी बढ़ाने के लिए सुधारों की श्रृंखला पेश की है। प्रमुख उपायों में ब्याज आय , दीर्घकालिक पूंजी लाभ ( एलटीसीजी ) और अल्पकालिक पूंजी लाभ ( एसटीसीजी ) पर टैक्स में छूट, पूरी तरह से सुलभ मार्ग ( एफएआर ) के तहत निर्दिष्ट प्रतिभूतियों का विस्तार और निवेश नियमों का सरलीकरण शामिल हैं। इन सुधारों का लक्ष्य स्थिर दीर्घकालिक विदेशी पूंजी को आकर्षित करने, जी - सेक बाजार को सुदृढ़ करने और निवेशक आधार का विस्तार और विवि धीकरण करके भारत के ऋण बाजार को मजबूत करना है। विदेशी भागीदारी बढ़ने से अवसंरचना, निर्माण, शहरी विकास, जलवायु पहलों और अन्य राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के लिए अतिरिक्त वित्त पोषण का स्रोत प्राप्त होगा। यह बाजार तरलता और मूल्य खोज में भी सुधार करेगा, एक अधिक सुचारू उत्पादन रूपरेखा के विकास का समर्थन करेगा,...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं।

हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। इस बीच एक शख्स CJP के विरोध में हिट (कॉकरोच मारने वाला) लेकर आया। उसे बाहर कर दिया गया।

यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे।

CJP फाउंडर अभिजीत के घर सुरक्षा बढ़ाई गई: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। पुलिस के अनुसार, दीपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

Comments