अब तक वॉट्सएप पर किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके बाद लोग अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे।
कंपनी ने 29 जून से दुनियाभर में यूजरनेम की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि यह सुविधा सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में इसे धीरे-धीरे सभी देशों में रोल आउट किया जाएगा। जब यह फीचर यूजर के इलाके में उपलब्ध होगा, तब उसके वॉट्सएप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा।
सबसे पहले जानें, जल्दी यूजरनेम बुक करना क्यों जरूरी है :- दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स एक जैसे या मिलते-जुलते यूजरनेम चुन सकते हैं। ऐसे में जो लोग पहले अपना यूजरनेम रिजर्व करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का यूजरनेम मिलने की संभावना ज्यादा होगी।
इस नए फीचर से क्या बदलेगा :-
यूजरनेम फीचर आने के बाद कुछ स्थितियों में फोन नंबर अपने-आप दिखाई नहीं देगा। इनमें शामिल हैं:
- *जब आपको किसी बड़े ग्रुप चैट में जोड़ा जाएगा।
- *जब आप पहली बार किसी व्यक्ति को मैसेज करेंगे।
इस बदलाव से आपका फोन नंबर निजी (प्राइवेट) रहेगा। वह तभी दिखाई देगा, जब आप खुद उसे साझा करना चाहेंगे।
WhatsApp पर यूजरनेम कैसे रिज़र्व करें :- *WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें *सेटिंग में जाएँ *अकाउंट पर टैब करें *यूजरनेम ऑप्शन सेलेक्ट करें *उपलब्ध यूजरनेम को सेलेक्ट कर कन्फर्म करें

Comments
Post a Comment