Skip to main content

ग्राम पंचायतों के लिए जल बजट निर्धारण पर राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर्स कार्यक्रम नई दिल्ली में शुरू

पंचायती राज मंत्रालय ने ग्राम पंचायतों द्वारा जल बजट एवं जल सुरक्षा योजना तैयार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर मास्‍टर ट्रेनर्स के पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्‍ली में 13 से 16 जुलाई 2026 तक चार दिवसीय आवासीय कार्यक्रम के रूप में किया है।  यह कार्यक्रम राज्य , जिला और ब्लॉक स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स का एक पूल तैयार करने के लिए देशव्‍यापी क्षमता निर्माण पहल की शुरुआत का प्रतीक है।  ये प्रशिक्षक तकनीकी रूप से सुदृढ़ , साक्ष्‍य-आधारित और समुदाय-संचालित जल सुरक्षा योजनाएं तैयार करने में ग्राम पंचायतों की मदद करेंगे। इस पहल का उद्देश्य जल बजट के माध्यम से जल सुरक्षा योजनाएं तैयार करने के लिए ग्राम पंचायतों की क्षमता को मजबूत करना है , जिससे ' जल-पर्याप्त ग्राम पंचायतों ' के विजन को आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर मंत्रालय ने जल-पर्याप्त पंचायत प्रशिक्षण नियमावली ( चरण- 1 और चरण- 2 ) भी जारी की , जो ग्राम पंचायतों को सहभागी , वैज्ञानिक रूप से सूचित और जलवायु-अनुकूल जल सुरक्षा योजनाएं तैयार करने में मदद करने के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका है। मुख्य भाषण देते हुए पंचायत...

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बंगाल प्रवास पर रहेंगे, मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ होगी हाई लेवल मीटिंग

Union Minister Shri Shivraj Singh Chouhan will be visiting Bengal; a high-level meeting with Leader of the Opposition Shri Suvendu Adhikari will take
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13‑14 जुलाई को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान श्री शिवराज सिंह वहां मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ कृषि और ग्रामीण विकास पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और जूट क्षेत्र के किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद भी करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 जुलाई की शाम दिल्ली से कोलकाता पहुँचेंगे और सीधे मुख्यमंत्री आवास जाएँगे। रात्रिभोज के साथ होने वाली इस बैठक में खेती, किसानों की योजनाएँ, ग्रामीण सड़कों, आवास और रोजगार जैसे मुद्दों पर केंद्र और राज्य नेतृत्व साथ बैठेगा।

दूसरे दिन 14 जुलाई को नए सचिवालय भवन, कोलकाता में उच्चस्तरीय बैठक होगी। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इस बैठक में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के अधिकारी तथा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी भी सहभागिता करेंगे। केंद्र की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और आईसीएआर की टीम पीएमकिसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना, एमएसपी, विकसित भारत- जी राम जी, ग्रामीण सड़क और आवास तथा पंचायतों को मिलने वाले फंड जैसे कार्यक्रमों की स्थिति रखेगी और आगे के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

दोपहर बाद श्री शिवराज सिंह चौहान बैरकपुर स्थित आईसीएआरसीआरआईजैफ (केंद्रीय पटसन एवं समवर्गीय रेशा अनुसंधान संस्थान) पहुँचेंगे। यहाँ जूट क्षेत्र के किसान और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ जुटेंगी। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान उनसे सीधे सुनेंगे कि जूट की खेती में रेटिंग, पानी, रोगकीट, लागत और कीमत जैसी समस्याएँ जमीन पर कैसी हैं और जूट वैल्यू चेन में किसानों का हिस्सा कैसे बढ़ाया जा सकता है। संस्थान के वैज्ञानिक जूट की बेहतर किस्मों, आधुनिक रेटिंग, जल संरक्षण और प्रोसेसिंगमार्केटिंग की आसान तकनीकों की जानकारी देंगे। साथ ही महिलाओं के समूहों को जूट आधारित उत्पाद और वैल्यू एडिशन के माध्यम से छोटे उद्यम खड़े करने के तरीके बताए जाएँगे ताकि गांवों में आय और रोजगार दोनों बढ़ें।

केंद्रीय कृषि ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की दो दिन की इस यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ शीर्ष स्तर पर और जूट बेल्ट के किसानों के बीच जमीनी स्तर पर संवाद के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार यह साफ संकेत दे रही है कि पश्चिम बंगाल में कृषि और ग्रामीण विकास उसके राजनीतिक और नीतिगत एजेंडे के केंद्र में हैं।

Comments