Skip to main content

राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा आयोग ने संबद्ध स्वास्थ्य शिक्षा बेहतर बनाने के लिए मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक में डिप्लोमा योग्यता पाठ्यक्रम जारी किया

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा आयोग (एनसीएएचपी) ने देश में संबद्ध और स्वास्थ्य सेवा शिक्षा की गुणवत्ता, एकरूपता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 1 जुलाई, 2026 को जारी अधिसूचना द्वारा डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी – डीएमएलटी के लिए योग्यता-आधारित पाठ्यक्रम पेश किया है। अभी डीएमएलटी संचालित कर रहे या आगे इसे चलाने वाले सभी संस्थानों को शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से नए घोषित पाठ्यक्रम लागू करने की सलाह दी गई है, जबकि शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से इसे अनिवार्य रूप से लागू करना होगा। दो वर्षीय डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ विज्ञान संवर्ग में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की हुई है। यह पाठ्यक्रम पारंपरिक ज्ञान-आधारित शिक्षण से विस्तारित होकर योग्यता-आधारित शिक्षा प्रदान करने के अहम बदलाव को दर्शाता है। इसमें उन्नत नैदानिक ​​प्रयोगशाला सेवा प्रदान करने के लिए आवश्...

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-फिनलैंड साझेदारी को सुदढ़ करने हेतु फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों के साथ बैठक की

Industries Minister Shri Piyush Goyal held meetings with leading technology and industrial companies from Finland to strengthen the India-Finland partnership
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों के साथ कई चर्चाएं कीं। ये चर्चाए सफल और विस्तृत प्रयासों का हिस्सा हैं, जो भारत-फिनलैंड संबंधों में मजबूत होते सुधारों को रेखांकित करती हैं। इन चर्चाओं में उच्च स्तर का विनिर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकियों, नवाचार, संपोषित अवसंरचना और अनुसंधान में सहयोग को गहरा करने के लिए भारत और फिनलैंड की साझा प्रतिबद्धता नजर आती है।

श्री गोयल ने नोकिया कॉरपोरेशन के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की। चर्चा का मुख्य विषय अगली पीढ़ी के दूरसंचार, 5जी और 6जी प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, अनुसंधान तथा विकास एवं नवाचार साझेदारी में सहयोग को सुदृढ़ करना था। इस चर्चा में भारत के दूरसंचार क्षेत्र में नोकिया की दीर्घकालिक मौजूदगी पर प्रकाश डाला गया और उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के मौकों के बारे में खोज की गई।

यूरोप के अग्रणी प्रायोगिक अनुसंधान संस्थानों में एक, वीटीटी तकनीकी अनुसंधान केंद्र में, अनुसंधान, नवाचार, अमिश्रित प्रौद्योगिकियों, औद्योगिक परिवर्तन, उच्च स्तर की सामग्रियों, डिजिटलीकरण और संपोषित विकास में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने अनुसंधान साझेदारी को सुदृढ़ करने और भारतीय एवं फिनलैंड के संस्थानों के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को सुगम बनाने के अवसरों का पता लगाया।

मंत्री जी ने केओएनई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ भी चर्चा की। इस चर्चा में स्मार्ट शहरी अवसंरचना, लिफ्ट और एस्केलेटर प्रौद्योगिकी, संपोषित निर्माण समाधान, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और स्थानीयकरण में सहयोग बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। भारत के तेजी से बढ़ते अवसंरचना क्षेत्र और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के अवसरों पर भी चर्चा हुई।

अंतिम बैठक केम्पी समूह के साथ हुई, जहां श्री गोयल ने कंपनी के मालिकों और वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की। चर्चा में एडवांस औद्योगिक मशीनरी, वेल्डिंग तकनीक, विनिर्माण नवाचार, अमिश्रित औद्योगिक समाधान और भारत के बढ़ते विनिर्माण और अवसंरचना क्षेत्रों में निवेश के मौकों पर बात हुई। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक प्रौद्योगिकियों सहित उभरते क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का भी पता लगाया गया।

इन मुलाकातों ने फिनलैंड के उद्योग जगत के नेताओं के साथ सीधे संवाद का अवसर प्रदान किया, जिससे भारत की एक विश्वसनीय विनिर्माण और नवाचार भागीदार के रूप में स्थिति उजागर हुई और दोनों देशों के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी को मजबूती मिली।

यह दौरा प्रौद्योगिकी, नवाचार, संपोषित विनिर्माण, अनुसंधान और निवेश के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के लिए भारत और फिनलैंड की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि के साथ पूरा हुआ। बीते दिन आयोजित हुए भारत-फिनलैंड व्यापार मंच की सफलता के आधार पर, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठकों ने व्यापार-संबंधों को और सुदृढ़ किया और रणनीतिक क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग के नए रास्ते खोले।

Comments