Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है।  इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म। टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म युद्धपोतों कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची) 40...

भारत टैक्सी का आरंभ

The Inception of Bharat Taxi
सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल), जो कि एक बहु-राज्य सहकारी समिति है, द्वारा संचालित एवं सहकारिता-आधारित डिजिटल ऐप मोबिलिटी प्लेटफॉर्म भारत टैक्सी  का दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के शहरों में आधिकारिक रूप से शुभारंभ कर दिया गया है।

भारत टैक्सी सेवाओं का कार्यान्वयन देश भर में चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है । इस कार्यान्वयन में सारथियों (चालकों) का पंजीकरण एवं ऑनबोर्डिंग, ग्राहकों का नामांकन, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा चिह्नित शहरों एवं राज्यों में सेवाओं का विस्तार शामिल है । दिनांक 04.08.2026 की स्थिति के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर 8.48 लाख सारथी (चालक) और 44.27 लाख ग्राहक पंजीकृत हो चुके हैं। यह प्लेटफॉर्म प्रतिदिन 11,106 राइड्स को सुगम बना रहा है और इसने सारथियों के लिए 83.70 करोड़ रुपये की संचयी आय को सक्षम बनाया है ।

सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) द्वारा संचालित भारत टैक्सी की सेवाओं का रोलआउट अन्य शहरों और राज्यों में परिचालन आवश्यकताओं और आवश्यक अनुमोदनों के अध्यधीन है। यह विस्तार परिचालन संबंधी तैयारी, सारथियों की उपलब्धता, सांविधिक आवश्यकताओं की पूर्णता, तथा संबंधित राज्य सरकारों, सहकारी संस्थाओं एवं अन्य हितधारकों के साथ समन्वय जैसे कारकों के आधार पर किया जाता है।

दिनांक 04.08.2026 की स्थिति के अनुसार, विभिन्न शहरों में भारत टैक्सी के संचालन तथा औसत दैनिक राइड्स का ब्योरा निम्नानुसार है:

शहर

औसत दैनिक राइड्स

दिल्ली-एनसीआर

5574

गुजरात

3817

लखनऊ

324

चंडीगढ़

190

मुंबई

197

जयपुर

372

पुणे

632

कुल

11,106.

भारत टैक्सी और यात्री साथी भिन्न संस्थागत फ्रेमवर्क के अंतर्गत संचालित होने वाले अलग-अलग मोबिलिटी प्लेटफॉर्म हैं । भारत टैक्सी बहु-राज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के अधीन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) द्वारा संचालित एक सहकारिता-आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है, जबकि यात्री साथी सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग (डीआईटीई), पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विकसित और संचालित एक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है।

दिनांक 19 जुलाई, 2026 को, एसटीसीएल ने यात्री साथी प्लेटफॉर्म के साथ सहयोग के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है । इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत भारत टैक्सी, चालक नामांकन, सहकारी सदस्यता, चालक कल्याण और सार्वजनिक पहुँच के क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करती है ।

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Comments