प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने आज एनएच (ओ) योजना के अंतर्गत हाइब्रिड वार्षिकी मोड (एचएम) पर द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच 248 बीबी) को नेल्सन मंडेला मार्ग , वसंत कुंज , दिल्ली से जोड़ने वाले एनएच- 148 एई के लिए 6 लेन की सड़क सुरंग के निर्माण को स्वीकृति दी है। इस परियोजना की कुल लंबाई 8.1 किलोमीटर और कुल पूंजी लागत 6969.67 करोड़ रुपये है। यह परियोजना पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगी , जिससे यूईआर 2/ द्वारका एक्सप्रेसवे दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज से जुड़ जाएगा। इसके अतिरिक्त , गुरुग्राम , द्वारका , आईजीआई हवाई अड्डे और पश्चिम दिल्ली से दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को भी लाभ मिलेगा। भूमिगत दोहरी सुरंग से सतह पर यातायात व्यवधान कम से कम होगा और दक्षिणी रिज वन (सुरंग का 1.98 किमी भाग रिज के नीचे से गुजरता है) संरक्षित रहेगा। एनएचएआई एम्स और महिपालपुर के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर का भी प्रस्ताव कर रहा है। यह लिंक सुरंग को बारापुल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ेगा , जिससे पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली पूर्वी दिल्ल...
शेयर बाजार में शुक्रवार 22 सितंबर 2023 को दो IPO की लिस्टिंग हुई है, Zaggle Prepaid Ocean IPO का शेयर डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ है, जबकि SAMHI होटल्स IPO की लिस्टिंग प्रीमियम पर हुई है |
BSE पर Zaggle Prepaid का शेयर 162 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है, जबकि इश्यू प्राइस 164 रुपए थी यानी शेयर 2 रुपए के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है और NSE पर शेयर 164 रुपए पर लिस्ट हुआ है |
इससे पहले Zaggle Prepaid का IPO 12.86 गुना भरकर बंद हुआ था तथा कंपनी ने IPO के जरिए 563 करोड़ रुपए जुटाए, जिसमें 171 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल था |
मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस IPO में कहा था कि बड़े जोखिम वाले निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए अप्लाई करें तथा शॉर्ट टर्म के निवेशक 164 रुपए के इश्यू प्राइस पर स्टॉपलॉस रखें |
Zaggle Prepaid का IPO 14 से 18 सितंबर तक खुला था और इसका प्राइस बैंड ₹156-164/शेयर था तथा इस
IPO का लॉट साइज 90 शेयर और इसका इश्यू साइज 563 करोड़ रुपए का था जिसका न्यूनतम निवेश ₹14,760
का था |
SAMHI होटल्स का IPO BSE पर हल्के प्रीमियम के साथ 130.55 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है और NSE पर शेयर 134.50 रुपए पर लिस्ट हुआ, जबकि इश्यू प्राइस 126 रुपए का था |
इससे पहले IPO अंतिम दिन 5.57 गुना भर कर बंद हुआ था और कंपनी ने इस IPO के जरिए 1370 करोड़ रुपए जुटाए, जिसमें OFS 170 करोड़ रुपए का रहा |
मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस IPO में ज्यादा जोखिम वाले निवेशकों को 2 साल HOLD करने की सलाह दी थी और शॉर्ट टर्म निवेशक को 125 का स्टॉपलॉस लगाने को कहा था |
SAMHI Hotels का IPO 14 से 18 सितंबर तक खुला था और इस IPO का प्राइस बैंड ₹119-126/शेयर था तथा इस का लॉट साइज 119 शेयर का था जिसमें न्यूनतम निवेश ₹14994 का था |

Comments
Post a Comment