Skip to main content

8.1 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 6 लेन की सुरंग के निर्माण को स्वीकृति

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने आज एनएच (ओ) योजना के अंतर्गत हाइब्रिड वार्षिकी मोड (एचएम) पर द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच 248 बीबी) को नेल्सन मंडेला मार्ग , वसंत कुंज , दिल्ली से जोड़ने वाले एनएच- 148 एई के लिए 6 लेन की सड़क सुरंग के निर्माण को स्वीकृति दी है। इस परियोजना की कुल लंबाई 8.1 किलोमीटर और कुल पूंजी लागत 6969.67 करोड़ रुपये है। यह परियोजना पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगी , जिससे यूईआर 2/ द्वारका एक्सप्रेसवे दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज से जुड़ जाएगा। इसके अतिरिक्त , गुरुग्राम , द्वारका , आईजीआई हवाई अड्डे और पश्चिम दिल्ली से दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को भी लाभ मिलेगा। भूमिगत दोहरी सुरंग से सतह पर यातायात व्यवधान कम से कम होगा और दक्षिणी रिज वन (सुरंग का 1.98 किमी भाग रिज के नीचे से गुजरता है) संरक्षित रहेगा। एनएचएआई एम्स और महिपालपुर के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर का भी प्रस्ताव कर रहा है। यह लिंक सुरंग को बारापुल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ेगा , जिससे पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली पूर्वी दिल्ल...

Khalistani गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की हत्या

Murder of Khalistani gangster Sukha Dunake

खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल को लेकर भारत-कनाडा के बीच तनाव के बीच कनाडा में भारत के A कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुनेके का कत्ल कर दिया गया है। 

गैंगस्टर सुक्खा दुनेके पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कर कनाडा फरार हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार सुक्खा दुनेके को कनाडा के विनीपिग में गोलियां मारी गई हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनेके पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

गैंगस्टर सुक्खा दुनेके उन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे NIA ने भी जारी किया था।

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के कत्ल के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है और कत्ल किया गया गैंगस्टर सुक्खा को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था और वह कनाडा में बैठकर अपने गुर्गों से भारत में रंगदारी वसूलता था।

सुक्खा दुनेके पंजाब के मोगा के गांव दुनेके कलां का रहने वाला था तथा कैटेगरी 'A' गैंगस्टर सुक्खा दुनेके के अपराध की दुनिया में प्रवेश करने से पहले मोगा DC कार्यालय में काम करता था। 

सुक्खा दुनेके 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेजों पर पुलिस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कनाडा भाग गया था, तब उसके खिलाफ 7 आपराधिक मामले लंबित थे और ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे।

काफी समय सुक्खा दुनेके ने फरीदकोट जेल में भी गुजारा और वह जमानत पर बाहर आने के बाद विदेश भागा गया था और इतना ही नहीं, नंगल अंबिया कत्लकांड में भी दुनेके का नाम सामने आया था और आरोप लगा था कि इसने हथियार व शूटर उपलब्ध करवाए हैं।

 

Comments