Skip to main content

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम प्रस्तुत की

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोल प्रोजेक्ट में पोषण पखवाड़ा समारोह के तहत एक अनूठी पहल की गई जहां पूर्व स्कूली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के साथ स्नातक दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों में कम उम्र से ही स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान ,  छोटे बच्चों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए प्रोत्साहित किया गया ,  जिसमें ताजी सब्जियों के सेवन के लाभ और परिरक्षक युक्त खाद्य पदार्थों से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी दी गई। रोचक गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से बच्चों ने संतुलित आहार और प्राकृतिक ,  पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में अपनी समझ व्यक्त की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक आहार संबंधी आदतों को बढ़ावा देने में देखभाल करने वाले लोगों और समुदाय को शामिल करना भी था। स्नातक दिवस समारोह ने बचपन में दी जाने वाली प्रारंभिक शिक्षा को पोषण जागरूकता के साथ जोड़ने के लिए एक सार्थक मंच के रूप में काम किया ,  जो पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों के अनुरूप है। इसका...

महिला आरक्षण को लेकर BJP पर प्रियंका का पलटवार

महिला आरक्षण को लेकर BJP पर प्रियंका का पलटवार
महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल सरकार पारित नहीं करा सकी | यह बिल लोकसभा में गिरने के अगले दिन संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई | सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अगुवाई कर रही  BJP ने कांग्रेस और विपक्षी इंडिया ब्लॉक को महिला विरोधी बताते बताते हुए मोर्चा खोल रखा है | BJP के नेता इसे काला दिन बता रहे हैं, देशभर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं | इन सबके बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह मांग की है कि महिला आरक्षण बिल जो 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था, उसको लागू करिए |

प्रियंका गांधी ने दावा किया कि यह बिल महिला आरक्षण बिल नहीं था, यह परिसीमन का बिल था | इसमें महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन की बात थी | प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सभी सोच रहे थे कि इतनी भी क्या जल्दी है | ये क्यों यह बिल इतनी हड़बड़ी में ला रहे हैं | अचानक सत्र से हैरानी थी | प्रियंका गांधी ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव हैं, दो राज्यों में अभी भी वोटिंग बाकी हैं | इनको जैसे भी हो, सत्ता चाहिए |

प्रियंका गांधी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिल का मसौदा एक दिन पहले क्यों सार्वजनिक किया गया | उन्होंने आरोप लगाया कि BJP महिलाओं के नाम पर सत्ता में रहना चाहती है | महिलाएं बेवकूफ नहीं हैं, प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं का मसीहा बनना चाहते हैं ये | मणिपुर में क्या हुआ, उन्नाव में क्या हुआ, कुश्ती की महिला खिलाड़ियों के साथ क्या हुआ, उन सब महिलाओं को कोई पूछने नहीं गया | महिलाओं का मसीहा बनना इतना आसान नहीं है |

प्रियंका गांधी ने  कहा कि यह बिल महिला आरक्षण पर नहीं, परिसीमन पर था | सरकार देश को गुमराह न करे | सरकार जानती थी कि यह बिल पास नहीं होगा | प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने कल संसद में सरकार को हराया | अगर ये बिल पारित हो जाता, तो सरकार वैसे ही महिलाओं का मसीहा बन जाती और पारित न होने पर विपक्ष को महिला विरोधी बताती, यह तो पहले से ही तय था | हमने सरकार की साजिश को नाकाम किया है | प्रियंका गांधी ने  कहा कि देश की जनता को सरकार पर भरोसा नहीं है | 

प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार महिलाओं को उनका हक दे | साल 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाए, इसके लिए अगर 2023 वाले बिल में छोटे-मोटे संशोधन लाने हैं तो लाइए | प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इसका पूरा समर्थन करेंगे |

Comments