'भूत बंगला' के चर्चे कई दिनों से हो रहे हैं| इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था | अब फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके एक्टर्स की फीस का खुलासा भी हो गया है | रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार पिक्चर का 28.5% (लगभग) कट घर लेकर गए हैं |
अनुमान है की उन्होंने 'भूत बंगला' के लिए 50 करोड़ रुपये फीस ली है | ये पिक्चर की पूरी कास्ट में सबसे ज्यादा फीस है | फिल्म का सबसे ज्यादा स्क्रीनटाइम भी अक्षय का ही रहा है | उनके साथ परेश रावल की जोड़ी भी लंबे वक्त के बाद नजर आई है | परेश ने फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये लिये हैं |
एक एक्टर जो सबसे ज्यादा चर्चा में था, वो है राजपाल यादव | दशक पुराने चेक बाउंस केस में जेल की हवा खाने के बाद ये राजपाल की रिलीज हुई पहली फिल्म है | करोड़ों के प्रोजेक्ट्स हाथ में होने का दावा करने वाले कॉमेडियन ने इस फिल्म के लिए लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपये का पेचेक लिया है |
फिल्म 'भूत बंगला' की वजह से कई सितारों के रीयूनियन हुए हैं | अक्षय कुमार-प्रियदर्शन और अक्षय कुमार-परेश रावल की जोड़ी के अलावा अक्षय कुमार और तब्बू को भी लगभग 26 सालों के बाद पर्दे पर साथ देखा गया है | इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने लगभग 2.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं |
बंगाली सिनेमा का जाना माना नाम जीशू सेनगुप्ता अब बॉलीवुड में भी खूब फेम कमा रहे हैं | उन्होंने प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' में बढ़िया काम किया है | पिक्चर के लिए एक्टर ने लगभग 1 करोड़ रुपये फीस ली है |
पिक्चर में अक्षय कुमार की हीरोइन वामिका गब्बी हैं | एक्ट्रेस की जोड़ी खिलाड़ी कुमार के साथ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई है | दोनों का रोमांटिक गाना वायरल भी हुआ है रिपोर्ट्स की मानें तो वामिका को पिक्चर के लिए 3 करोड़(लगभग ) रुपये फीस मिली है |
इन सभी सितारों के अलावा 'भूत बंगला' में एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी नजर आई हैं | फिल्म 'भूत बंगला' के पहले दिन के कलेक्शन पर चर्चा भी शुरू हो गई है | माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 12 से 15 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कर सकती है |

Comments
Post a Comment