इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने एक रन लेते ही रोहित शर्मा को पछाड़ दिया, जिन्होंने टी20 इंटरनेशलन में भारत के लिए 4231 रन बनाए थे | स्मृति के नाम पर 161 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.31 की औसत से 4244 रन दर्ज हो चुके हैं | इस दौरान उन्होंने एक शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं |
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि स्मृति मंधाना ने यह रिकॉर्ड ऐसे खिलाड़ी को पीछे छोड़कर बनाया है, जिसने भारतीय टी20 क्रिकेट में लंबे समय तक दबदबा बनाया था | रोहित ने वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था | रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 32.05 के एवरेज से 4231 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और अर्धशतक शामिल रहे |
रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति मंधाना अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सकीं | वह अच्छी लय में दिख रही थीं और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की कोशिश की | स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई | दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ पांच ओवर में 46 रन जोड़ दिए |
स्मृति मंधाना की पारी का सबसे शानदार पल तब आया, जब उन्होंने क्लो ट्रायोन की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर जोरदार छक्का लगायाय | उस शॉट में उनकी टाइमिंग और क्लास दोनों नजर आई | हालांकि, शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद स्मृति भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं | अयाबोंगा खाका की गेंद पर कवर में कैच देकर वह आउट हो गईं |
इस मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा | फिर भी, यह दिन पूरी तरह स्मृति मंधाना के नाम रहा | भारतीय महिला क्रिकेट में वह पहले ही सबसे बड़े नामों में शामिल हैं, लेकिन अब उन्होंने टी20 इंटरनेशल में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर बड़ा मुकाम हासिल किया | अब उनकी नजरें सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले पर होगी, जहां वह बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाना चाहेंगी |

Comments
Post a Comment