Skip to main content

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम प्रस्तुत की

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोल प्रोजेक्ट में पोषण पखवाड़ा समारोह के तहत एक अनूठी पहल की गई जहां पूर्व स्कूली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के साथ स्नातक दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों में कम उम्र से ही स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान ,  छोटे बच्चों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए प्रोत्साहित किया गया ,  जिसमें ताजी सब्जियों के सेवन के लाभ और परिरक्षक युक्त खाद्य पदार्थों से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी दी गई। रोचक गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से बच्चों ने संतुलित आहार और प्राकृतिक ,  पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में अपनी समझ व्यक्त की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक आहार संबंधी आदतों को बढ़ावा देने में देखभाल करने वाले लोगों और समुदाय को शामिल करना भी था। स्नातक दिवस समारोह ने बचपन में दी जाने वाली प्रारंभिक शिक्षा को पोषण जागरूकता के साथ जोड़ने के लिए एक सार्थक मंच के रूप में काम किया ,  जो पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों के अनुरूप है। इसका...

TCS की HR हेड निदा खान फरार नहीं, बल्कि मुंबई में है परिवार के साथ 

TCS की HR हेड निदा खान फरार नहीं, बल्कि मुंबई में है परिवार के साथ
TCS बीपीओ केस में HR हेड निदा खान को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है| उनके वकील ने कहा है कि निदा खान प्रेग्नेंट है | वह फरार नहीं हैं, बल्कि मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं | वकील के अनुसार, निदा खान ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है | निदा खान की तलाश महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को है | निदा से पूछताछ के लिए उसकी खोज की जा रही है |

नासिक के TCS बीपीओ ऑफिस के अंदर धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर कुल 9 FIR दर्ज की गई हैं | इन FIR में पहली रिपोर्ट से ही निदा खान का नाम आरोपी के रूप में शामिल है | आरोपों के मुताबिक, वह उन लोगों के साथ थीं, जिन पर हिंदू महिला और पुरुष कर्मचारियों को निशाना बनाने के आरोप लगाए गए हैं | पुलिस के अनुसार, इन मामलों में यौन उत्पीड़न, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जबरन धर्मांतरण के प्रयास जैसे आरोप शामिल हैं |

FIR में दर्ज शिकायतों के अनुसार, कुछ कर्मचारियों पर यह आरोप है कि उन्होंने ऑफिस में अन्य कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाया | कुछ शिकायतों में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को धार्मिक तौर-तरीकों को अपनाने के लिए कहा गया | इसमें नमाज पढ़ने, खान-पान से जुड़ी आदतों में बदलाव और अन्य धार्मिक प्रथाओं को अपनाने का जिक्र किया गया है | हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है | जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर एक समूह बनाकर काम किया | पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने कुछ कर्मचारियों को निशाना बनाया और उनके साथ अलग-अलग तरह का व्यवहार किया | यह भी कहा गया है कि एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कर्मचारियों को चिन्हित किया जाता था और उनके बारे में चर्चा की जाती थी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी |

इस मामले में अब तक पुलिस सात कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है | इनमें छह पुरुष और एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर शामिल हैं | जांच एजेंसियों के अनुसार, इन सभी पर महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न, धार्मिक दबाव और अन्य आरोप लगाए गए हैं | पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है |

निदा खान को लेकर पहले यह कहा जा रहा था कि वह फरार हैं और पुलिस उन्हें तलाश रही है | अब उनके वकील ने कहा है कि वह मुंबई में हैं और अपने परिवार के साथ रह रही हैं | उन्होंने यह भी कहा है कि निदा खान गर्भवती हैं | वकील के अनुसार, निदा खान ने कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रिम जमानत की अर्जी दी है और वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं |

महाराष्ट्र पुलिस की एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है | पुलिस का कहना है कि सभी शिकायतों की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी | जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि क्या आरोपियों के बीच कोई आपसी समन्वय था और क्या उन्होंने मिलकर कोई गतिविधि की |

इस मामले में शुरुआत से ही निदा खान की भूमिका को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आती रही हैं | कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स में उन्हें HR हेड बताया गया था, लेकिन कंपनी ने इसे खारिज किया है और कंपनी के अनुसार, निदा खान TCS में HR विभाग में नहीं थीं, बल्कि वह नासिक स्थित BPO यूनिट में टेलीकॉलर के रूप में कार्यरत थीं |

Comments