तृषा कृष्णन मिस चेन्नई जीतने के बाद साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी थीं। करियर की शुरुआत में वो फाल्गुनी पाठक के सुपरहिट म्यूजिक एल्बम के गाने ‘मेरी चूनर उड़-उड़ जाए’ में नजर आई थीं। उनके साथ गाने में आएशा टाकिया ने भी डेब्यू किया था।
सालों बाद तृषा ने अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म तो हिट रही, लेकिन फिर आगे उन्हें दूसरी फिल्में नहीं मिलीं।
आज तृषा साउथ की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। आज तृषा 43 साल की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर जानिए, उनके क्वीन ऑफ साउथ बनने और थलापति से नाम जुड़ने की पूरी कहानी-
फिल्में छोड़ने की शर्त रखी तो सगाई के बावजूद तोड़ दी शादी :- साउथ इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करने के बाद 23 जनरी 2015 में तृषा कृष्णन की सगाई बिजनेसमैन वरुण मनियन से हुई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही ये सगाई टूट गई। साउथ मीडिया पोर्टल मनोरमा को दिए इंटरव्यू में तृषा ने सगाई टूटने पर कहा था, मैं जिस इंसान से शादी करना चाहती थी, उसने मेरे सामने एक्टिंग छोड़ने की शर्त रखी थी तो मैंने सगाई तोड़ दी। मैं सिर्फ तब ही फिल्मों से ब्रेक लूंगी, जब मैं प्रेग्नेंट रहूं। अगर मुझे लीड रोल न मिलें, तो मैं कैरेक्टर रोल करूंगी, लेकिन मैं आखिरी सांस तक एक्टिंग करूंगी।
कभी कहा था तलाक पर विश्वास नहीं करती, फिर लगे तलाक करवाने के आरोप :- सगाई टूटने के बाद इंडिया ग्लिट्स तमिल को दिए इंटरव्यू में तृषा ने कहा था, मैं तलाक पर विश्वास नहीं करती। मैं कई ऐसे शादीशुदा जोड़ों को जानती हूं जो गलत कारणों से रिश्ते में हैं। वो बेहद नाखुश हैं। वो शादी में हैं सिर्फ बच्चों के लिए। मैं ऐसी शादी नहीं चाहती। मैं सही वक्त और सही पार्टनर के मिलने पर ही शादी करूंगी। मैं प्यार में पड़ना चाहती हूं, शादी मेरे लिए सेकेंड्री है।
इसके बाद तृषा का नाम बाहुबली एक्टर राणा दग्गूबाती से जुड़ा। दोनों कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ब्रेकअप के बाद भी दोस्त रहे।
विजय की पत्नी का दावा, 2021 से रिलेशनशिप में हैं विजय-तृषा :- थलापति विजय ने साल 25 अगस्त 1999 में फैन संगीता सोर्नालिंगम से शादी की थी, जिससे उन्हें 2 बच्चे हैं। शादी के 27 साल बाद हाल ही में संगीता ने विजय से तलाक की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने तलाक की वजह विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया।
याचिका में संगीता ने आरोप लगाया कि थलापति विजय का 2021 से एक्ट्रेस से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है, जिससे उनका रिश्ता बिगड़ने लगा। विजय ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो एक्ट्रेस से रिश्ता खत्म कर लेंगे, लेकिन बार-बार मौका दिए जाने के बावजूद उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो लगातार उस एक्ट्रेस के साथ ट्रिप पर जाते रहे, जिसकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इन तस्वीरों के सामने आने से उन्हें अपमान महसूस हुआ। इसके अलावा विजय ने उनकी जिम्मेदारी उठाना भी लगभग बंद कर दिया, जिसके बाद उन्होंने तलाक का फैसला किया।
थलापति विजय की पत्नी ने याचिका में उस एक्ट्रेस का जिक्र नहीं किया, लेकिन लंबे समय से उनका नाम तृषा कृष्णन के साथ जुड़ रहा है। रिलेशनशिप की खबरों के बीच ही दोनों 2023 की फिल्म लियो में साथ नजर आए थे।थलापति विजय के तलाक के ठीक बाद वो तृषा कृष्णन के साथ एक हाईप्रोफाइल वेडिंग में पहुंचे। ये दोनों की पहली पब्लिक अपीयरेंस थी।
मिस चेन्नई जीतकर फिल्मों में आईं तृषा :- 4 मई 1983 में तृषा कृष्णन का जन्म तमिलनाडु के मद्रास के पलक्कड़ अय्यर परिवार में हुआ। स्कूलिंग के बाद उन्होंने चेन्नई से कॉलेज की पढ़ाई की।कॉलेज के दिनों में तृषा ने मॉडलिंग करना शुरू किया। उन्होंने मिस सालेम ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फिर मिस चेन्नई का खिताब जीता। उन्होंने 2001 में फेमिना मिस इंडिया में भी पार्टिसिपेट किया, जिसमें फाइनलिस्ट रहते हुए उन्होंने ब्यूटीफुल स्माइल का टैग हासिल किया।
तृषा ने तमिल फिल्म जोड़ी (1999) में साइड कैरेक्टर निभाकर एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साल 2000 में तृषा फाल्गुनी पाठक के हिट म्यूजिकल एल्बम के गाने मेरी चूनर उड़-उड़ जाए में आएशा टाकिया के साथ नजर आई थीं।

Comments
Post a Comment